{"_id":"6a892bc3ca9b77c8ce0888f1","slug":"man-loses-55-000-after-debit-card-gets-stuck-in-atm-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद लेना पड़ गया भारी: एटीएम में फंसा रह गया डेबिट कार्ड, इस तरह मददगार ने उड़ाए 55 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद लेना पड़ गया भारी: एटीएम में फंसा रह गया डेबिट कार्ड, इस तरह मददगार ने उड़ाए 55 हजार रुपये
Sat, 22 Aug 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:25 AM IST
आगरा के ताजगंज में एटीएम में डेबिट कार्ड फंसने पर मदद के बहाने एक व्यक्ति ने युवक का पिन देख लिया और बाद में कार्ड के जरिये खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने चौकीदार से बात कराने के नाम पर उसे भरोसे में लिया और कार्ड लौटाने के लिए लगातार टालता रहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे युवक का डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। मदद के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पिन डालते देख लिया और बाद में कार्ड के जरिये खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने ताजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगला डीम, धाधूपुरा निवासी हरिमोहन ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह 7:30 बजे वह ताजनगरी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाल रहे थे। रुपये निकालने के बाद उनका कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान आए अज्ञात व्यक्ति ने दोबारा पिन डालने के लिए कहा और पिन देख लिया। कार्ड फिर भी नहीं निकला तो उसने अपने मोबाइल से एक नंबर पर कॉल कराई।
बात करने वाले ने खुद को चौकीदार बताया। उन्हें 14 अगस्त सुबह 10 बजे कार्ड लौटाने के लिए बुलाया गया लेकिन बाद में दोपहर दो बजे आने के लिए कहा। इसके बाद और समय देने की बात कहकर टालता रहा। इसी दौरान उनके खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।