{"_id":"6aab801680c7b75a660161f7","slug":"harassment-forces-girl-to-quit-studies-accused-assaults-her-uncle-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हरकतों से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई: घर पहुंचकर दी धमकी, ताऊ से मारपीट; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हरकतों से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई: घर पहुंचकर दी धमकी, ताऊ से मारपीट; केस हुआ दर्ज
Thu, 17 Sep 2026 11:22 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:22 AM IST
सिकंदरा क्षेत्र में युवक की कथित हरकतों से परेशान युवती ने पढ़ाई छोड़ दी। आरोप है कि युवक ने घर पहुंचकर धमकी दी और शिकायत करने पहुंचे युवती के ताऊ से मारपीट की।
विज्ञापन
छात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक युवती ने युवक की हरकतों से परेशान होकर अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। आरोपी ने घर आकर अभद्रता की और शिकायत करने पर पीड़िता के ताऊ की पिटाई भी की।
युवती ने आरोप लगाया कि गैलाना निवासी रोहित उसे रास्ते में परेशान और प्रताड़ित करता है। इससे परेशान होकर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। बाद में रोहित उसके घर पहुंचकर धमकी और गाली-गलौज करने लगा। उसने अपने ताऊ को इस मामले की जानकारी दी।
जब ताऊ रोहित के पिता मुकेश से शिकायत करने पहुंचे तो रोहित ने उन्हें तमाचा मारा और अपने पिता के साथ मिलकर पिटाई की। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि भविष्य में कोई घटना होने पर रोहित और उसके पिता जिम्मेदार होंगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।