{"_id":"6b0696f71f2127fe9b0241e1","slug":"employment-workers-strike-leaves-1-24-lakh-labourers-without-work-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: रोजगार सेवकों की हड़ताल, 1.24 लाख मजदूरों को नहीं मिला काम; विशेष अभियान भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: रोजगार सेवकों की हड़ताल, 1.24 लाख मजदूरों को नहीं मिला काम; विशेष अभियान भी ठप
Wed, 25 Nov 2026 01:36 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:36 PM IST
आगरा में 434 ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल से 1.24 लाख मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। 23 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित विशेष रोजगार अभियान भी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
रोजगार सेवक। स्रोत-संगठन
विस्तार
रोजगार सेवकों के हड़ताल पर जाने से लाखों मजदूरों को काम मिलने से पहले ही छिन गया। साथ ही ग्रामीण विकास कार्य भी शुरू होने से पहले ही ठप हो गए। जबकि विभाग की विशेष रोजगार सप्ताह के जरिये मजदूरों को कार्य देने की योजना थी।
जिले में 434 रोजगार सेवक और 1.24 लाख वीबी जी राम जी श्रमिक हैं। मजदूरों को रबी सत्र फसल बोआई के कारण 1 से 20 नवंबर तक वीबी जी राम जी के कार्य बंद रहे। विभाग ने उन दिनों की प्रतिपूर्ति करने के लिए सप्ताहभर का विशेष रोजगार अभियान शुरू करने का कार्यक्रम बनाया। जो 23 से 30 नवंबर तक चलना प्रस्तावित था।
इधर, प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा ने अभियान के शुरू होने से एक दिन पहले ही हड़ताल का एलान कर दिया। रोजगार सेवक कार्य पर नहीं गए। वह वेतनवृद्धि, कैशलेस चिकित्सा योजना, पीएफ सहित अन्य लंबित मांगों को पूरी करने की मांग पर अड़े हैं। इससे श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा और ग्रामीण विकास ठप हो गया है।
विज्ञापन
वीबी जी राम जी योजना से कार्य कराने में रोजगार सेवकों की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्हें कार्य कराने की योजना की तैयारी में सहयोग से लेकर मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराने तक में भूमिका निभानी पड़ती है। उनके बिना कार्य नहीं हो सकता है। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनमोहन चाहर ने बताया कि रोजगार सेवकों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।