{"_id":"678494c9e817a3465407d6e9","slug":"employee-committed-fraud-of-rs-30-lakhs-using-qr-code-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कर्मचारी की चालाकी... मेडिकल स्टोर पर लगाया अपना क्यूआर कोड, 30 लाख रुपये हड़प लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कर्मचारी की चालाकी... मेडिकल स्टोर पर लगाया अपना क्यूआर कोड, 30 लाख रुपये हड़प लिए
Mon, 13 Jan 2025 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:50 AM IST
UPI Fraud News: आगरा में मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने मालिक से बड़ी धोखाधड़ी कर डाली। उसने अपना क्यूआर कोड लगाने के बाद ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लिया। मेडिकल स्टोर मालिक अपने बेटे का इलाज कराने में व्यस्त रहे, जिसकी वजह से उन्हें जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
क्यूआर कोड सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। दुकानदार बेटे का इलाज कराने के लिए अस्पताल में थे। इस दौरान कर्मी ने यूपीआई का क्यूआर कोड बदल दिया। ग्राहकों के रकम आनलाइन देने पर अपने खाते में जमा कराता रहा। पीड़ित ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
भावना एस्टेट निवासी ओम मदान ने पुलिस को बताया कि घर के पास ही उनका मेडिकल स्टोर है। वर्ष 2015 से ओमवीर नाम का युवक उनके यहां काम कर रहा था। वर्ष 2016 में बेटा एक्सीडेंट में घायल हो गया। उन्होंने मुंबई, जयपुर और दिल्ली में तीन साल तक इलाज कराया। इस वजह से उन्हें मेडिकल स्टोर पर बैठने का समय नहीं मिल सका। इस दौरान कर्मचारी ओमवीर ने उनकी फर्म के नाम से क्यूआर कोड दुकान पर लगा दिया। ग्राहकों से रुपये अपने खाते में ऑनलाइन लेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोर से दवा कम होने पर जुलाई 2024 को इस धोखाधड़ी के बारे में जानकारी हुई। थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। आरोपी ओमवीर और परिजन ने लिखित में 10 लाख रुपये वापस देने का वायदा किया था। मगर, आरोपी ने रुपये वापस न देकर उनके बगल में अपना मेडिकल स्टोर खोल लिया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।