{"_id":"6ac364b60ece38eef30528e3","slug":"disabled-woman-murdered-after-recognizing-robbery-suspect-accused-arrested-in-agra-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग महिला की हत्या: लूट करते समय उसने देख लिया था चेहरा, इसलिए गला दबाकर मार दी विधवा; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग महिला की हत्या: लूट करते समय उसने देख लिया था चेहरा, इसलिए गला दबाकर मार दी विधवा; आरोपी गिरफ्तार
Mon, 05 Oct 2026 02:19 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:19 PM IST
फतेहपुर सीकरी के पतसाल गांव में दिव्यांग महिला मुन्नी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही युवक बलवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लूट के दौरान पहचान लिए जाने के डर से गमछे से गला घोंटकर हत्या की और कुंडल-पाजेब लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम पतसाल में दिव्यांग मुन्नी देवी की हत्या गांव के ही युवक ने लूट के बाद पहचाने जाने के डर से कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने तेरह मोरी बांध के निकट से गिरफ्तार कर लिया जेल भेजा है।
बता दें ग्राम पतसाल में 5 वर्ष पूर्व पति की मृत्यु हो जाने के बाद दिव्यांग महिला मुन्नी देवी घर में अकेली ही रहती थी और अपने घर के सारे काम अपने आप ही करती थी। डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह घर के फर्श पर वह मृत अवस्था में पाई गई उसके द्वारा कानों में पहने कुंडल और पैरों में पहनी पाजेब गायब मिले थे। उक्त मामले में मृतका के भाई बिजेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस की टीमों द्वारा की गई जांच पड़ताल में गांव के ही युवक बलवीर और बंटू पुत्र ईश्वरी प्रसाद पर शक किया गया। जिस पर मुखबिर की सूचना पर बलवीर को तेरह मोरी बांध के निकट से पकड़ा गया। पुलिस द्वारा उसे जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके द्वारा ही मुन्नी देवी की हत्या गमछा से गला घोंटकर की गई और कानों की कुंडल व पाजेब लूटे गए। उसने बताया कि उसने पहचाने जाने के दर से हत्या की। बताया गया है कि आरोपी गांव से गायब था और नशे का आदी था। पुलिस ने आरोपी से कानों की कुंडल और पाजेब बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।