{"_id":"6aa6108c6d1906fba505d04d","slug":"defence-minister-rajnath-singh-visit-to-agra-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'डबल इंजन सरकार में यूपी का तेजी से विकास': रक्षा मंत्री बोले- पहले हर जिले में था माफिया, अब उत्पाद से पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डबल इंजन सरकार में यूपी का तेजी से विकास': रक्षा मंत्री बोले- पहले हर जिले में था माफिया, अब उत्पाद से पहचान
Sun, 13 Sep 2026 08:25 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:25 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार दोपहर आगरा पहुंचे। वह नई दिल्ली से विशेष विमान से आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। इसके बाद खंदारी स्थित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में शिरकत की।
विज्ञापन
सम्मेलन में रक्षा मंत्री का स्वागत करते पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खटीक समाज का इतिहास राष्ट्रभक्ति, त्याग, पराक्रम और वीरता से भरा है। इसके बावजूद इतिहासकारों ने समाज के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं दिया, जिसका वह हकदार है। इसलिए अब इतिहास के पुनर्लेखन की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी समाज के त्याग और समर्पण से प्रेरणा ले सके। ये बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में कही।
वह अखिल भारतीय खटीक समाज की ओर से आयोजित खटीक गर्जना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन कर रहे थे। संत दुर्बल नाथ की 165वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वे पूरे भारतीय समाज के संत थे। वैदिक काल से लेकर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम, भारत-विभाजन के पीड़ितों की सहायता और राम मंदिर आंदोलन तक खटीक समाज हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा है। दक्षिण भारत में संत कन्नप्पा नयनार का भगवान शिव के प्रति अटूट समर्पण इस समाज की भक्ति-परंपरा का अद्वितीय उदाहरण है।
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का स्मरण कराते हुए रक्षा मंत्री ने समाज से अपील की कि अपनी मेहनत की परंपरा को बच्चों की उच्च शिक्षा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वंचित और पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए छात्रवृत्ति, विदेशों में पढ़ाई के लिए सहायता और मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग जैसी योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम का संचालन खटीक समाज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संतोष चक ने किया।
इस दाैरान अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, बुलंदशहर सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, राम तीरथ, कार्यक्रम संयोजक हेमंत चलनीवाले, गौरव चक, कुसुमलता वर्मा, डॉ़ विनोद धारिया, गौरव सेजवार व अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगे
रक्षा मंत्री ने राजनीतिक विभाजन पर सचेत करते हुए कहा कि टूटने से बिखरेंगे और जुड़ने से निखरेंगे। उनका निशाना जातिगत बयानबाजी और जातीय गुटों में बंटने व सपा के पीडीए पर था। उत्तर प्रदेश के विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब एक जिला, कई माफिया का दौर खत्म हो चुका है। प्रदेश एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत तेजी से औद्योगिक प्रगति कर रहा है।
चांदी का मुकुट लौटाया
सम्मेलन के दौरान आयोजकों ने रक्षा मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। राजनाथ ने उसे पहन तो लिया लेकिन इसके बाद सहज भाव से स्वीकार करते हुए समाज को ही वापस लौटा दिया। उन्होंने कहा कि इस मुकुट से समाज की किसी गरीब बेटी के विवाह के लिए पायल व अन्य जरूरी आभूषण बनवाए जाएं। इस दौरान उन्होंने कारगिल शहीद की वीर नारी को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
प्रवेश न मिलने पर हंगामा
कार्यकम के दाैरान कुछ देर के लिए उहापोह की स्थिति बन गई। कुछ कार्यकर्ताओं को प्रवेश न मिलने पर सभागार में मौजूद कुछ लोग हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि पहले भीड़ बुलाई गई, अब अंदर नहीं आने दे रहे। पुलिस से भी कुछ लोगों की प्रवेश को लेकर नोकझोंक हुई। कुछ लोगों ने टोका तो वह समर्थकों सहित उठकर बाहर जाने लगे। नारेबाजी के बाद कार्यक्रम संचालन से जुड़े लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ।