फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Traffic Chaos: Diversions Fail as MG Road Faces Massive Jam

डायवर्जन फेल: एमजी रोड पर लगा भीषण जाम, एक घंटे में तय हुआ पांच मिनट का सफर; घंटों फंसे रहे लोग

Wed, 21 Oct 2026 08:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 08:33 AM IST
सार
Register For Event

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना किनारा मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहा। पांच मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक समय लगा, जबकि शाम को एमजी रोड और सेंट जोंस चौराहे पर भीषण जाम से लोग परेशान हुए।
 

विज्ञापन
Agra Traffic Chaos: Diversions Fail as MG Road Faces Massive Jam
एमजी रोड पर लगा भीषण जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए डायवर्जन से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। कार-ऑटो की लंबी लाइन लगी रही। शाम को एमजी रोड पर वाहन फंस गए। सेंट जोंस चौराहे पर रावण दहन से तीन घंटे पहले रास्ता रोके जाने से भीषण जाम लग गया। अन्य मार्गों पर भी यह स्थिति रही।
विज्ञापन


यमुना किनारा मार्ग के हाथी घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया गया। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान बनाया था। हाथी घाट पर रोडवेज बस और अन्य भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई थी। सुबह से ही इस मार्ग पर प्रतिमा लेकर लोग आने लगे। दोपहर में लोगों की संख्या बढ़ गई। इससे जाम लगने लगा। हाथी घाट से जीवनी मंडी मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


पांच मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। पुलिस ने सिटी बसों के आवागमन को रोक दिया था लेकिन ऑटो और ई-रिक्शा का दबाव बढ़ने पर वाहन फंस गए। लोगों ने बेलनगंज की ओर रुख किया तो वहां भी जाम लग गया। इसी तरह जीवनी मंडी और वाटरवर्क्स पर भी वाहनों की लाइन से लोग परेशान हुए। पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे मगर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण स्थिति नियंत्रित नहीं कर सके। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में तकरीबन एक घंटा लगा। रात तक यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण दहन के बाद निकले लोग भी फंसे
सेंट जोंस चौराहे के पास वैश्य बोर्डिंग हाउस में रावण दहन को देखते हुए एमजी रोड पर डायवर्जन किया गया था। रात करीब नाै बजे पुतला दहन देखने आने वालों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। पुलिस ने चार पहिया वाहनों का आवागमन रोका लेकिन कुछ लोग निकलते रहे। देर रात रावण दहन के बाद जब लोग वापस लौटे तो वह भी जाम में फंस गए।



एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि यमुना किनारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई थी। वाहनों का दबाव अधिक था लेकिन यातायात सुचारु रूप से चलता रहा। सेंट जोंस पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर परिवर्तित मार्ग से वाहन निकाले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed