फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Satellite Bus Stand Faces Neglect, Garbage Piles, Dust and Poor Passenger Facilities

कूड़े के ढेर और धूल के गुबार: ये है स्मार्ट सिटी आगरा के सैटेलाइट बस अड्डे की तस्वीर, देखकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 15 Oct 2026 09:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 09:03 AM IST
सार
Register For Event

आगरा के फाउंड्री नगर स्थित सैटेलाइट बस अड्डे पर रोजाना सात हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही और करीब 200 बसों का संचालन होता है, लेकिन चार महीने बाद भी बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। परिसर में कूड़े के ढेर, धूल, गंदे शौचालय और पेयजल की अव्यवस्था से यात्री परेशान हैं।
 

विज्ञापन
Agra Satellite Bus Stand Faces Neglect, Garbage Piles, Dust and Poor Passenger Facilities
सैटेलाइट बस अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सात हजार से अधिक यात्रियों की रोजाना आवाजाही, 200 बसों का संचालन और सुविधाओं के नाम पर बदहाल इंतजाम। फाउंड्री नगर के सैटेलाइट बस अड्डे कहीं कूड़े के ढेर और धूल के गुबार यात्रियों का स्वागत करते दिखे तो कहीं बस का इंतजार करने वालों के लोग गंदगी और बदबू के साए में मजबूर बैठे दिखे। स्वच्छ पीने के पानी की सुविधा नदारद नजर आई। संचालन शुरू हुए चार महीने बीतने के बाद भी यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन



स्थान: सैटेलाइट बस अड्डा
समय: 12.40 बजे

बुधवार दोपहर की तल्ख धूप बस अड्डे पर बसों का आवागमन बना हुआ था। गेट पर हाथों में डंडा थामे दो कर्मचारी बैठे नजर आए। बैरिकेडिंग के लिए दोनों छोर पर रस्सी बांध रखी थी। हमने जैसे ही बस अड्डे के अंदर प्रवेश किया तो उसी दौरान एक बस ने प्रवेश किया तो धूल के गुबार उड़ने लगे। गेट अंदर जाते हुए फर्श पर गंदगी पड़ी नजर आई। पेयजल के लिए दो नल की टोंटी लगी हुई थीं, लेकिन वहां भी गंदगी पड़ी नजर आई।
विज्ञापन


आगे टिनशेड में संगमरमर के पत्थर की बेंच दिखाई दीं, जिन पर यात्री, चालक, परिचालक बैठे नजर आए। सुधा नामक महिला परिचालक ने बताया कि न तो बॉशरूम की यहां व्यवस्था है। न ही हमारे बैठने आराम करने की कोई जगह है। मैं सुबह 7 बजे मेरठ से बस लेकर आई हूं। शाम 3 बजे जाना है। ऐसे ही बैठना पड़ता है। वहीं चालक वीरेश ने बताया कि आराम करने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ खुले शौचालय बने हैं, जहां गंदगी पड़ी नजर आई। इसके बाद महिला और पुरुष शौचालय में भी गंदगी पड़ी थी, दो से ताला लटका नजर आया। कुछ देर में दो सफाईकर्मी आ गए। पूछा पहली बार आए हैं, जवाब मिला हां आज ही ठेकेदार ने भेजा है। आज देख रहे हैं, कल से सफाई करेंगे। जहां यात्री बैठते हैं। वहीं बगल से कूड़े का ढेर लगा हुआ था। प्रभारी एआरएम पवन श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कराई जाएगी। अभी टेंडर हुआ है।


जेनर्म की 76 कबाड़ बसें भी वहीं खड़ी दिखीं। बताया गया कि बस अड्डा नया शुरू हुआ है। नए तरीके से इसको बनाया जाएगा। वही दूसरी ओर नाले की स्लैब टूटी पड़ी थी। क्षेत्रीय दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले एक महिला यात्री इसमें गिर गई थी। गनीमत रही उसको तत्काल बाहर निकाल लिया गया। महिला यात्रियों के लिए कोई सुरक्षा का इंतजाम नजर नहीं आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed