फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College Students Protest Over Stalled Re-Exam Forms, Fear Missing Exams

आगरा कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन: दो बार री-एग्जाम के बाद भी परिणाम नहीं, तीसरी बार फॉर्म भरने का पोर्टल बंद

Tue, 03 Nov 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 10:19 AM IST
सार
Register For Event

आगरा कॉलेज के बीए, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थियों ने री-एग्जाम फॉर्म का पोर्टल नहीं खुलने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। दो बार पुनर्परीक्षा देने के बाद भी परिणाम स्पष्ट नहीं होने से विद्यार्थी तीसरी बार आवेदन करना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Agra College Students Protest Over Stalled Re-Exam Forms, Fear Missing Exams
आगरा कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा संबंधी समस्याओं से विद्यार्थियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को आगरा कॉलेज के बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने री-एग्जाम फॉर्म का पोर्टल नहीं खुलने पर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विद्यार्थी आकाश ने बताया कि प्रथम और तृतीय सेमेस्टर में दो बार री-एग्जाम देने के बाद भी उनका परिणाम स्पष्ट नहीं हुआ है। अब तीसरी बार परीक्षा देने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय का पोर्टल नहीं खुल रहा है। वर्ष 2022, 2023 और 2024 के री-एग्जाम फॉर्म भरने के लिए वे कई दिनों से विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


पोर्टल नहीं खुलने और आवेदन नहीं कर पाने के कारण उनकी परीक्षा छूट सकती है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आशीष प्रिंस ने विद्यार्थियों की समस्या परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के सामने रखी और री-एग्जाम फॉर्म भरने का अवसर देने की मांग की। इस दौरान रोहित पुष्पा, दीपांशी, संदीप, भानवी गोयल, प्रशांत, महक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक विवि डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कमेटी गठित की है। दिवाली के बाद री-एग्जाम फॉर्म भरने के लिए पोर्टल खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed