फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA seals three illegal constructions

Agra News: एडीए ने सील किए तीन अवैध निर्माण

Sat, 01 Aug 2026 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
ADA seals three illegal constructions
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रवर्तन अनुभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। वार्ड हरीपर्वत-द्वितीय में एक और हरीपर्वत-प्रथम में दो अनधिकृत निर्माण सील कर दिए।
विज्ञापन

हरीपर्वत-द्वितीय वार्ड स्थित कैलाश विहार कॉलोनी के प्लॉट नंबर 30 पर आयुष बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य करा रहे थे। शिकायत और जांच के बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को सील कर दिया।हरीपर्वत-प्रथम वार्ड में दयालबाग स्थित प्रेम भवन कॉलोनी के भूखंड संख्या एस-23ए में धीरज कपूर द्वारा बिना नक्शा पास कराए कराए जा रहे निर्माण को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन

ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित भूखंड संख्या 104 पर सुषमा गोयल द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र या नक्शे के विपरीत किया जाने वाला कोई भी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed