{"_id":"3-51398","slug":"Agra-51398-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोवीजनल डिग्री को ‘छांटो-बीनों’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोवीजनल डिग्री को ‘छांटो-बीनों’
Agra
Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार है। गुरुवार को प्रोविजनल डिग्री के गट्ठर में से छात्रों को अपनी डिग्री तलाशने को मशक्कत करनी पड़ी। इसे लेकर हंगामा भी हुआ।
सरकारी शिक्षक के लिए डिग्री की अनिवार्यता से छात्र विवि के चक्कर लगा रहे हैं। गुरुवार को डिग्री लेने के लिए काफी कम संख्या में छात्र पहुंचे। वहां डिग्री के गट्ठर में से छात्र अपनी डिग्री तलाशने में जुटे रहे। छात्रों को बिना कोई एंट्री किये डिग्री ले जाने की छूट दे दी गई। आलम यह हुआ कि छात्रों के हाथों में 10 से 15 डिग्रियां पहुंच गईं। एक ही नाम की कई डिग्रियों को छात्र अपने साथ ले गये।
तीन फरवरी को एमएड एंट्रेंस एग्जाम
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के एमएड 2012-13 की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक छात्र ऑन लाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। फार्म को डाउनलोड कर सामान्य और पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों को 900 रुपये और अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों को 700 रुपये का ड्राफ विवि के वित्त अधिकारी के नाम से बनाकर 20 जनवरी तक स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। 27 जनवरी के बाद छात्रों के प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे। वहीं तीन फरवरी 2013 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विवि में आज से सेमेस्टर परीक्षाएं
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए आवासीय संस्थान नोडल सेंटर बनाए गए हैं। शुक्रवार को डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफारमेशन साइंस के बीलिब का पेपर सुबह 10 से एक बजे तक होगा। वहीं शनिवार को सेठ पद्म चंद जैन में एमबीए के परीक्षाएं शुरू हाेंगी। वहीं गुरुवार को परीक्षाओं की तैयारी के लिए परीक्षा उप समिति की बैठक हुई। बैठक में परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया गया।