{"_id":"6a8fc7853d4988783c0f1ffe","slug":"40-thousand-seats-vacant-in-agra-university-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा यूनिवर्सिटी: यूपी-पीजी में 40 हजार सीटें खाली, मनपसंद कोर्स में लें प्रवेश, 31 अगस्त तक करा लें पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा यूनिवर्सिटी: यूपी-पीजी में 40 हजार सीटें खाली, मनपसंद कोर्स में लें प्रवेश, 31 अगस्त तक करा लें पंजीकरण
Thu, 27 Aug 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:43 AM IST
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 578 कॉलेजों में यूजी, पीजी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की करीब 40 हजार सीटें अभी खाली हैं। छात्रों को पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश का एक और मौका देते हुए विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक में अभी करीब 40 हजार सीटें खाली हैं। ऐसे में अभ्यर्थी अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त तक कर दी है।
विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से 578 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 2.06 लाख सीटें हैं। अभी 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया संचालित हो रही है। इनमें विभिन्न पाठ्यक्रमों में 1.65 लाख सीटों के लिए ही पंजीकरण हुआ है। ऐसे में अभी 40 हजार सीटें और रिक्त हैं।
निजी कॉलेजों में भारी संख्या में सीट खाली रहने पर इनकी एसोसिएशन ने तिथि बढ़ाने की मांग की थी। छात्र हित में कुलपति ने आवेदन का एक और मौका दे दिया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर सेल्फ फाइनेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने बताया कि निजी कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं। हजारों छात्र विभिन्न वजह से पंजीकरण नहीं करा सके थे। सीट रिक्त रहने से छात्र और कॉलेज संचालकों को भी नुकसान होता। तिथि बढ़ाने से हजारों छात्रों को प्रवेश लेने का मौका मिलेगा।