Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   मारकर कब्रिस्तान में फेंक दिया था राजू को

मारकर कब्रिस्तान में फेंक दिया था राजू को

Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठेला लगाने को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए कुछ साथियों ने अपहृत आइसक्रीम विक्रेता राजू चौहान (38) को अगवा कर गला दबाकर हत्या कर दी और शव कब्रिस्तान में फेंका दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गोमतीनगर के उजरियांव कब्रिस्तान से राजू का शव बरामद कर लिया। राजू के एक पैर, हाथ व चेहरे का कुछ हिस्सा कुत्ते नोंच कर खा गए थे। पुलिस की मानें तो राजू की हत्या बीते सोमवार को मारपीट के दौरान अगवा करने के कुछ समय बाद ही कर दी गई थी। एसओ गोमतीनगर देवेंद्र दूबे के मुताबिक, कांस्टेबल राजेश कुमार यादव ने अपराह्न सूचना दी कि उजरियांव कब्रिस्तान में एक शव पड़ा है जिसे कुत्ते नोंच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने टीम ने शव कब्जे में शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने अपहृत राजू चौहान की पत्नी ननकी को बुलाया। ननकी ने शव की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। एसओ गोमतीनगर के अनुसार ठाकुरगंज में दौलतगंज के कांसी विहार कालोनी निवासी अशोक जायसवाल का भाई विनोद जायसवाल समतामूलक चौराहे पर आइसक्रीम का ठेला लगाता था। विनोद का बीते शनिवार को समतामूलक चौराहे पर आइमक्रीम बेचने वाले राम सुजान, रामजी, निरंजन, राम औतार व सुरेश कुमार पांडेय से विवाद हुआ था। सोमवार को अशोक के किराएदार राजू चौहान का ऑफ था। राजू बाबू स्टेडियम के पास आइसक्रीम का ठेला लगाता था। बाइक से अशोक , राजू व सुनील के साथ विनोद के पास समतामूलक चौराहे पर पहुंचे। देर रात करीब 11 बजे सभी झगड़े के इरादे से आइसक्रीम विक्रेताओं को खोजते हुए डिगडिगा गांव की ओर गए। रास्ते में उजरियांव गांव मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे आइसक्रीम विक्रेताओं ने इन सभी को घेर लिया। मारपीट के दौरान विनोद, अशोक व सुनील भगा खड़े हुए। जबकि, राजू इनके हत्थे चढ़ गया। उसे एक बाइक (अपाचे) पर लादकर उजरियांव कब्रिस्तान ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने राम सुजान, रामजी, निरंजन, राम औतार व सुरेश कुमार पांडेय की तलाश कर रही है। आरोपी और मृत राजू गोंडा के रहने वाले हैं। पुलिस एक टीम गोंडा भेजी गई है। सूत्रों के अनुसार हत्यारों ने आइसक्रीम विक्रेता विनोद के कत्ल की साजिश रची थी लेकिन हत्थे राजू चढ़ गया। पुलिस विनोद और अशोक से लंबी पूछताछ कर रही है। पुलिस की मानें तो कातिल शराब के नशे धुत थे।
विज्ञापन

वसूलते थे रंगदारी ः पूछताछ में प्रकाश में आया कि समतामूलक चौराहे पर नामजद आरोपियों का जबरदस्त आतंक है। आरोपियों के दबंगई का अंदाजा इसी बात से लाया जा सकता है कि, दबंग प्रत्येक ठेले वाले से प्रतिदिन वसूली करते थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व हजरतगंज में ग्राहक पर गोली चलाने वाले आइसक्रीम विक्रेता का भी इसी गैंग से भी ताल्लुक है।
विज्ञापन

बदहवास सी भटक रही राजू की पत्नी ः राजू की हत्या की खबर मिलते ही उसकी पत्नी ननकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके आंखों से अंासू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उसका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते मेरे पति की जान गई।राजू की मौत से मासूम बच्चों अमन (7) व रमन (5) के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पहले से थी हत्या की जानकारी ः सूत्रों की मानें तो पुलिस को बीते मंगलवार को ही राजू चौहान की हत्या की जानकारी मिल गई थी। मगर, पुलिस उसे छिपाने में जुटी थी। सर्विलांस से आरोपियों की आखिरी लोकेशन भी कब्रिस्तान की पाई गई है। गोमतीनगर के एसआई धीरज कुमार को इसकी जानकारी थी। इस साजिश को इस बात से और बल मिलता है कि क्षेत्र में इतनी संगीन वारदात के बाद वह अवकाश पर चले गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस सोच रही थी कि दो-तीन दिन में जानवर शव को ठिकाने लगा देंगे। फिर मामला खुद बा खुद निपट जाएगा। राजू की पत्नी ने भी पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। पत्नी ननकी का कहना है कि राजू के अपहरण के बाद से मैं लगातार गोमतीनगर थाने के चक्कर लगा रही हूं। मगर, पुलिस सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed