Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   निजी विश्वविद्यालयों का खेल, काउंसलिंग से पहले प्रवेश

निजी विश्वविद्यालयों का खेल, काउंसलिंग से पहले प्रवेश

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एक तो पहले ही अभ्यर्थी दाखिला लेने में कम दिलचस्पी दिखाते हैं, उस पर प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने जो खेल शुरू किया है, उससे इस बार अभ्यर्थियों का और टोटा होगा। प्रदेश में इंजीनियरिंग व मैनेजमेण्ट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की काउंसिलिंग अभी शुरू नहीं हुई और उससे पहले ही प्राइवेट यूनिवर्सिटी खुलेआम एसईई की रैंक का प्रयोग कर छात्रों को दाखिला देने लगी हैं। प्राइवेट यूनिवर्सिटी के इस खेल से गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) के कुलपति डॉ. आरके खंाडल हैरत में हैं। उन्होंने ऐसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी को चेतावनी भी दी है और नैतिकता का तकाजा देकर ऐसा न करने की अपील की है। उन्होंने नोटिस जारी कर ऐसा करने से मना किया है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. आरके खांडल कहते हैं कि हम सीधे इन यूनिवर्सिटी पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते लेकिन वह हमारी मेरिट का प्रयोग बिना हमसे पूछे नहीं कर सकते। वह भी तब जबकि हमारे यहां अभी एसईई की काउंसिलिंग शुरू नहीं हुई है। डॉ. खांडल कहते हैं कि एसईई की रैंक के अनुसार अभ्यर्थियों को बुलाकर प्राइवेट यूनिवर्सिटी अपनी अधिक से अधिक सीटें भरना चाहती हैं। इसमें ऊंची रैंक के छात्र तो नहीं लेकिन निचली रैंक के छात्र तो दाखिला ले ही लेंगे। इससे जीबीटीयू से संबद्घ 700 इंजीनियरिंग कॉलेजों को नुकसान होगा। मालूम हो कि एसईई का रिजल्ट बीती 28 मई को घोषित हो गया था, उसके बाद से अभी तक काउंसिलिंग की कोई तारीख तय नहीं हो पायी है।
विज्ञापन

एसईई की काउंसिलिंग 29 जून के आसपास शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस देरी का फायदा उठाकर ही मेरिट क्रम के अनुसार छात्रों को दाखिले के लिए बुला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कैसे हासिल हुई मेरिट सूची
एसईई काउंसिलिंग से पहले प्राइवेट यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर काउंसिलिंग शुरू कर सीटें भर रही हैं। मगर सवाल यह उठता है कि इन्हें रैंक के अनुसार मेरिट सूची किस तरह हासिल हो गई। जीबीटीयू में इससे पहले भी डाटा चोरी होने का खेल हुआ है। कुछ गड़बड़ियों की जांच भी चल रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से इन पर रोक नहीं लग पा रही। जीबीटीयू प्रशासन खुद परेशान है कि आखिर एसईई की मेरिट किस तरह निजी विश्वविद्यालयों को हासिल हुई। फिलहाल प्राइवेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए जा रहे इस खेल से जीबीटीयू से जुड़े 700 इंजीनियरिंग कॉलेजों को घाटा होगा। अभी तक ऊपर की रैंक के छात्र जेईई के तहत आईआईटी और एआईईईई के तहत एनआईटी में दाखिला लेने को प्राथमिकता देते हैं। निचली रैंक के छात्र ही जीबीटीयू से जुड़े इंजीनियरिंग व मैनेजमेण्ट कॉलेजों में दाखिला लेते हैं लेकिन इस बार तो यह छात्र भी हाथ से फिसलते नजर आ रहे हैं।


आखिर इन प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कॉलेजों का क्या होगा?
एसईई काउंसिलिंग के तहत दाखिला शुरू करने वाली कुछ प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पहले से ही इंजीनियरिंग कॉलेज भी चल रहे हैं। जीबीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल कहते हैं कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी अपनी सीटें भरने के चक्कर में अपने ही इंजीनियरिंग कॉलेजों का नुकसान करने में पीछे नहीं हट रहीं। आखिर इन यूनिवर्सिटी के जो कॉलेज पहले से चल रहे हैं उनमें तो सीटें एसईई की काउंसिलिंग से ही भरी जाएंगी।

सीटों से कम हैं अभ्यर्थी
कोर्स सीटें आवेदन फॉर्म सफल अभ्यर्थी
एमबीए 40680 12000 10767
बीटेक 141537 174000 124015
बीटेक बॉयोटेक 1512 7378 6207
बीफॉर्मा 8520 8106 6256
बीआर्क 1140 13000 10668
बीएचएमसीटी 1110 1783 1599
बीएफएडी 120 1499 1380
एमसीए 9215 6000 5151
एमएएम 180 142 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed