{"_id":"124-61157","slug":"Lucknow-61157-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पादरी के घर से उड़ाए 15 लाख के जेवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पादरी के घर से उड़ाए 15 लाख के जेवर
Lucknow
Updated Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज क्षेत्र में चोर मंगलवार रात चर्च के फादर के घर का ताला तोड़ लाखों रुपए के जेवर व नगदी ले गए। पूरा परिवार शादी समारोह में बाहर गया था। बुधवार सुबह घर पहुंचे घरवालों ने गेट का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस व डाग स्कवॉयड के दस्ते ने छानबीन की। उधर, महानगर क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, हसनगंज स्थित इक्का स्टैंड के चर्च फादर राम बहादुर सहाय का मकान चर्च से सटा हुआ है। वह परिवार के साथ बीती 15 जून को समारोह में बलिया गए थे। मंगलवार रात घर घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ दो जोड़ी टॉप्स, नैकलेस, सोने की चूड़ी, तीन सोने की चेन सहित तकरीबन 15 लाख रुपए के जेवर व 80 हजार रुपए नगद उठा ले गए। बुधवार सुबह घर लौटे परिवार को घटना की जानकारी हुई। पादी की सूचना पर पहुंची पुलिस, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्कवॉयड टीम की मदद से घटना स्थल की जांच की। हसनगंज इंस्पेक्टर का कहना है मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। उधर, महानगर सेक्टर-सी एच पार्क निवासी कपिल कुमार मलिक की अमीनाबाद में जनरल मर्चेंट की दुकान है। बीती 13 जून को उनकी पत्नी व बेटा दिल्ली गए हुए थे और कपिल रकाबगंज निवासी अपने भाई के घर चले गए थे। 17 जून की रात में उनके घर घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ एक जोड़ी कंगन, हीरे का पैंडल, दो जोड़ी टॉप्स समेत पांच हजार की नगदी ले गए।
जवान की बहादुरी से तीन चोर धरे
लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक पीएसी जवान की दिलेरी से तीन चोर रंगे हाथ धर लिए गए। चोर दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे ही थे पीएसी जवान ने शोर मचा दिया। इस पर लोगों ने मकान का घेराव कर चोरों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। वहीं, एसओ गुडंबा ने चोरों को गिरफ्तारी से इंकार कर रहे हैं। गुडंबा क्षेत्र के कल्याणपुर की शिवानी विहार कॉलोनी निवासी राम सिंह चौहान एटा में कांस्टेबल हैं। बीते 15 दिन पहले उनकी पत्नी गीता बच्चों संग कानपुर अपने मायके गई हुईं थी। बीती रात चोर गेट का ताला तोड़ अंदर घुस गए, तभी पीएसी जवान राम संजीवन पाल ड्यूटी से घर लौट रहे थे। मकान में खट-पट की आवाज सुन वह रुक गए और देखा अंदर कमरे में लाइट जल रही थी। इस बीच पीएसी के जवान ने शोर मचा दिया। कॉलोनी के लोगााें ने तीनाें चोरों को पकड़ लिया। वहीं, पुलिसकर्मी राम सिंह चौहान ने बताया कि सूचना पर उनकी पत्नी घर आ गई थी। लॉकर में रखा आर्टिफिशयल सेट व उनकी सोने की अंगूठी गायब है। महिला का कहना है कि पकड़े गए चोरों की तलाशी में एक के पास से चांदी का सिक्का बरामद हुआ था। जबकि लॉकर में रखी अंगूठी गायब है। परिवार ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने अभ्रद व्यवहार किया था।