{"_id":"124-45555","slug":"Lucknow-45555-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग के इशारे पर युवक को भेजा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग के इशारे पर युवक को भेजा जेल
Lucknow
Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने एलडीए से आवंटित मकान में अवैध निर्माण करा रहे दबंग के इशारे पर एक युवक को रंगदारी मांगने व अन्य आरोपों में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इतना ही नहीं उसकी बुजुर्ग मां व पत्नी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित परिवार अब युवक की जमानत के लिए भाग-दौड़ कर रहा है। उधर, दबंग फिर अवैध निर्माण में जुट गया है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
सरोजनीनगर की एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ निवासी बुजुर्ग शरण कौर अपने विकलांग पति मोहन सिंह को साथ लेकर एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने बताया कि करीब 25 साल पहले उन्होंने एलडीए की कॉलोनी में भूतल का मकान खरीदा था। प्रथम तल का मकान जितेंद्र श्रीवास्तव ने खरीदा। शरण का कहना है कि भूतल के मकान में आगे व पीछे लॉन दिया गया था। इस पर जितेंद्र की नीयत खराब है। कुछ दिनों पहले उसने लॉन की जमीन पर कमरे के निर्माण के इरादे से दीवार उठवानी शुरू की। विरोध जताने पर झगड़ने लगा। एलडीए में शिकायत पर निर्माण रुकवा दिया गया। इससे नाराज जितेंद्र ने सरोजनीनगर पुलिस से साठगांठ करके निर्माण दुबारा शुरू कराया। इस पर जितेंद्र व शरण कौर के बेटे विश्वजीत सिंह में झगड़ा हुआ। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में विश्वजीत को बंदी बनाया। इधर, पुलिस की शह पर जितेंद्र ने विश्वजीत, उसकी पत्नी दीप्ति, मां शरण कौर पर घर में घुसकर मारपीट व एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने विश्वजीत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
बुजुर्ग शरण कौर का कहना है कि उनके पति विकलांग हैं। बड़े बेटे की मदद से वह विश्वजीत की जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काटने को मजबूर है। इस बीच जितेंद्र ने कब्जे के इरादे से निर्माण शुरू करा दिया है। एसएसपी से भेंट न होने पर बुजुर्ग अपना प्रार्थनापत्र पीआरओ को सौंपकर चली गई।