फीचर फोन हो रहे स्मार्ट, मिलेगी ट्रूकॉलर की सुविधा

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 28 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
truecaller joins hand with airtel now available on feature phones
truecaller

    ट्रूकॉलर की मदद से आप चुटकियों में पता कर सकते हैं कि आपको किसने कॉल किया है। इसका फायदा हर स्मार्टफोन यूजर जानता है, लेकिन यह सुविधा फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों को नहीं मिल पा रही थी।

    इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए ट्रूकॉलर ने एयरटेल के साथ करार किया है। इस करार के तहत एयरटेल और ट्रूकॉलर मिलकर फीचर फोन्स पर यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

    विज्ञापन

    जानकारी के मुताबिक जिन फीचर फोन्स में एयरटेल का सिम कार्ड होगा, उन्हें बिना इंटरनेट के कॉलर की जानकारी प्राप्त होगी। इसके लिए ट्रूकॉलर फ्लैश एसएमएस का सहारा लेगा। जैसे ही एयरटेल सिम वाले इन फीचर फोन्स पर कोई अनजान नंबर से कॉल आएगा, कंपनी फ्लैश मैजेस से कॉलर की जानकारी दे देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्रूकॉलर के इस फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर को पहले सर्विस को सब्स्क्राइब करना होगा। दोनों कंपनियों ने मिलकर इस सुविधा को एयरटेल ट्रूकॉलर आईडी का नाम दिया है। यह सर्विस 1 अप्रैल से देश भर में उपलब्ध होगी।

    ट्रूकॉलर का मानना है कि देश भर में अभी 60 फीसदी से ज्यादा लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए कंपनी के लिए भारत में अच्छी संभावनाएं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें