How to Schedule mail: मोबाइल एप और डेस्कटॉप पर ईमेल कैसे शेड्यूल करें, जानें पूरी प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Aug 2021 05:24 PM IST
सार

ई-मेल शेड्यूल फीचर का फायदा उठाकर आप अपनी सुविधानुसार किसी खास समय पर किसी को ई-मेल भेज सकते हैं।

learn how to schedule email on mobile app and desktop
schedule email - फोटो : amarujala

    विस्तार

    गूगल ने अपनी ई-मेल सर्विस जीमेल में ई-मेल शेड्यूल का फीचर अप्रैल 2019 में लॉन्च किया था, लेकिन कई लोगों को इसके बारे में दो साल भी जानकारी नहीं है। ई-मेल शेड्यूल फीचर का फायदा उठाकर आप अपनी सुविधानुसार किसी खास समय पर किसी को ई-मेल भेज सकते हैं। ई-मेल शेड्यूल की सुविधा मोबाइल एप और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध है। ई-मेल शेड्यूल करने के दौरान आपको समय और तारीख का चयन करना होता है। आइए मोबाइल एप और डेस्कटॉप पर ई-मेल शेड्यूल करने का तरीका जानते हैं।

    डेस्कटॉप ब्राउजर पर ई-मेल शेड्यूल कैसे करें?

    • सबसे पहले gmail.com पर जाकर अकाउंट लॉगिन करें।
    • अब जिस तरह आप मेल भेजते हैं, उसी तरह जिसे भेजना है उसकी आईडी के साथ मेल कंपोज करें और ड्राफ्ट में सेव कर दें।
    • अब सेंड पर क्लिक करने की बजाय, नीचे के ड्रॉप डाउन मीनू पर क्लिक करें।
    • अब Schedule send पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको तारीख और समय का विकल्प मिलेगा। अब समय और तारीख का चयन करने के बाद ई-मेल शेड्यूल हो जाएगा और तय समय पर अपने आप सेंड हो जाएगा।

    मोबाइल एप पर ई-मेल कैसे शेड्यूल करें?

    • अपने एंड्रॉयड या आईओएस एप को ओपन करें।
    • अब ई-मेल आईडी के साथ कंपोज मेल पर क्लिक करें।
    • उसके बाद राइट साइड में टॉप पर तीन डॉट मीनू पर क्लिक करके Schedule send का विकल्प चुनें।
    • अब समय और तारीख सेट करके ई-मेल को शेड्यूल करें।

    सभी शेड्यूल किए हुए ई-मेल को आप नेविगेशन पैनल में Scheduled कैटेगरी में देख सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें