केवल एक क्लिक में ऐसे हटाएं मोबाइल से डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर

अगर आप एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तो फोन में डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर से परेशान जरूर होंगे। जब हम फोन चेंज करते हैं तो ऐसा हो जाता है। हम कॉन्टेक्ट नंबर को सिम में कॉपी करते हैं और फिर ई-मेल आईडी के साथ भी सिंक कर देते हैं। ऐसे में नए फोन में एक ही कॉन्टेक्ट 2-4 बार दिखने लगते हैं। चलिए आज हम आपको इन डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट को हटाने का तरीका बताते हैं।

इसके लिए दो तरीके है। पहला तरीका मोबाइल ऐप की मदद से और दूसरा तरीका जीमेल की मदद से है। सबसे पहले ऐप की बात करें तो इसके लिए प्ले-स्टोर से Simpler Merge Duplicates ऐप डाउनलोड करें। अब ऐप को ओपन करते ही फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट स्कैन हो जाएंगे।

अब आपको फोन के सभी कॉन्टेक्ट इस ऐप में डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट के साथ दिखेंगे। अब मर्ज merge के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट डिलीट हो जाएंगे और ओरिजिनल कॉन्टेक्ट बच जाएंगे। अगली स्लाइड में जानें जीमेल की मदद से डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट डिलीट करने का तरीका।

सबसे पहले जीमेल लॉगिन करें और मेल में गूगल के नीचे दिख रहे Mail पर क्लिक करें। अब आपको Contacts दिखेगा। इस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपके सारे कॉन्टेक्ट नंबर सामने आ जाएंगे।

अब आपकोFind Duplicatesका ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट पर क्लिक करके आप उन्हें डिलीट कर सकते हैं। आप इन्हें मर्ज भी कर सकते हैं।