डिलीट हो गया है मोबाइल का डाटा, ऐसे पाएं वापस

कई बार एक गलती से आपके मोबाइल का पूरा डाटा डिलीट हो जाता है और फोन के साथ एक दिक्कत ये है कि उसमें रिसाइकल बिन नहीं होता, इसलिए आप डाटा को रि-स्टोर भी नहीं कर सकते। वैसे आप एक ट्रिक के जरिए डिलीट हुए मोबाइल डाटा को रिकवर कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें ट्रिक।

सबसे पहलेEaseUS MobiSaverसॉफ्टवेयर को अपने लैपटॉप में डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। इसकी कीमत 40 डॉलर है लेकिन आप ट्रायल वर्जन फ्री में ले सकते हैं। इसके अलावा भी मार्केट में कई डाटा रिकवरी सॉफ्टवेयर हैं।

सॉफ्टवेयर को लैपटॉप या डेस्कटॉप में इंस्टॉल करने के अपने मोबाइल को USB के जरिए लैपटॉप से कनेक्ट करना है। हालांकि इसके लिए आपको अपने फोन का पूरा एक्सेस देना होगा।