ऐसे करें फेसबुक के ऑटो प्ले वीडियो फीचर को ऑफ

फेसबुक तो हम सभी खूब यूज करते हैं, लेकिन फेसबुक इस्तेमाल के दौरान अपने आप प्ले होने वाले ये वीडियो एक बड़ी समस्या हैं। एक तो ये बिना वजह कहीं भी प्ले हो जाते हैं और दूसरा इनके प्ले होने से बेवजह आपने फोन का डाटा भी खत्म होता है। वीडियो के ऑटो प्ले की समस्या से लगभग हर फेसबुक यूजर परेशान होता है। तो इस समस्या से निजात कैसे पाएं। आज हम आपको इस समस्या से छूटकारा पाने का तरीका बताएंगे। चलिए जानते है कैसे बंद होगा फेसबुक पर वीडियो ऑटो प्ले...
अगर आप डेस्कटॉप पर फेसबुक यूज करते हैं तो आप अपने फेसबुक अकाउंट से लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद दाईं ओर सेटिंग के विकल्प पर जाएं। सेटिंग पर जाने के बाद वीडियो का विकल्प चुने। वीडियो पर जाने के बाद आपको ऑटो प्ले वीडियो का विकल्प नजर आएगा। ऑटो प्ले की सेटिंग को डिफाल्ट से बदल कर ऑफ कर दें। इस तरीके से आप फेसबुक ऑटो प्ले से बच सकते हैं।
मोबाइल यूजर्स ऐसे करें वीडियो को ऑफ

अब बात करते हैं एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स की। अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो दाईं ओर नजर आ रही तीन लाइनों पर क्लिक करें। क्लिक के बाद ऐप सेटिंग में जाएं। ऐप सेटिंग में जाने के बाद आपको वीडियो ऑटो प्ले का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर आप वीडियो प्ले को ऑफ कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : पावर बैंक खरीदने से पहले जान लें ये 7 बातें, नहीं तो लग सकता है चूना
आईफोन यूजर्स को भी फेसबुक ऐप में जाकर इस ऑप्शन को बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको फेसबुक ऐप में नजर आ रही तीन लाइनों पर क्लिक करना होगा, क्लिन के बाद आप सेटिंग के विकल्प को चुनें। सेटिंग में जाने के बाद आपको वीडियो का विकल्प नजर आएगा। वीडियो में जाकर वीडियो ऑटो प्ले को ऑफ कर दें।
आप इन ट्रिक्स को फॉलो करके फेसबुक वीडियो ऑटो प्ले को बंद कर सकते हैं और अपना डाटा बचा सकते हैं।