लैपटॉप और कंप्यूटर में SAVE पासवर्ड का पता ऐसे लगाएं

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Sep 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
How to know saved passwords in Computer or laptop Google Chrome
Password

    कई बार ऐसा होता कि हम कंप्यूटर पर फेसबुक, जीमेल, ट्विटर या कुछ और लॉगिन करते हैं और उसी समय गूगल क्रोम पासवर्ड सेव करने के लिए पूछता है फिर हम सेव कर देते हैं। ऐसे में पासवर्ड सेव तो हो गया लेकिन अगर आप उस पासवर्ड को भूल गए हैं तो इस तरह से पता लगा सकते हैं।

    ऐसे लगाएं सेव पासवर्ड का पता

    Password
    Password

    आज हम आपको गूगल क्रोम में सेव पासवर्ड को निकालने का तरीका बताएंगे। सबसे पहले क्रोम ओपन करें और ऊपर में राइट साइड कोने में दिख रहे 3 डॉट पर क्लिक करें। अब एक सामने एक ड्रॉप डाउन मेन्यू खुलेगा। उसमें सेटिंग पर क्लिक करें। अब सामने खुली सेटिंग वाली विंडो में सबसे नीचे दिख रहे Advance के बटन पर क्लिक करें।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः भूल गए हैं एंड्रॉयड मोबाइल का स्क्रीन लॉक, ये हैं खोलने के 4 तरीके

    अब आपको नीच की ओर Passwords and forms दिखेगा उसमें Manage Passwords पर क्लिक करें और फिर आपके सामने क्रोम में सेव सभी पासवर्ड दिख जाएंगे। अब पासवर्ड के सामने दिख रहे 3 डॉट पर क्लिक करें और डिटेल्स पर ओके करें। अब आपको पासवर्ड दिख जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Image may contain: text
    Image may contain: text
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें