काम की बात: किसी भी कंपनी का सिम लेने से पहले अपने इलाके में कवरेज चेक करें, यह है तरीका
किसी भी कंपनी का सिम कार्ड लेने से पहले यह जरूर चेक करें कि आपके इलाके में उस कंपनी का नेटवर्क है या नहीं, हालांकि इसका तरीका लोगों को नहीं मालूम है। आज की इस रिपोर्ट के बाद आपको परेशानी नहीं होगी। इस रिपोर्ट में हम आपके इलाके के नेटवर्क की कवरेज को चेक करने का तरीका बताएंगे...

विस्तार
निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद BSNL की मांग बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर हर रोज BSNL में स्विच करने को लेकर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं। BSNL की ओर से भी आधिकारिक तौर पर पोर्ट कराने की अपील हो रही है लेकिन यहां एक जरूरी बात यह है कि आपके इलाके में नेटवर्क है या नहीं।
सबसे बेहतर तरीका यह होता है कि किसी भी कंपनी का सिम कार्ड लेने से पहले यह जरूर चेक करें कि आपके इलाके में उस कंपनी का नेटवर्क है या नहीं, हालांकि इसका तरीका लोगों को नहीं मालूम है। आज की इस रिपोर्ट के बाद आपको परेशानी नहीं होगी। इस रिपोर्ट में हम आपके इलाके के नेटवर्क की कवरेज को चेक करने का तरीका बताएंगे...

किसी भी इलाके की नेटवर्क कवरेज को चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.nperf.com/ पर विजिट करें। इसके बाद लेफ्ट में बने सर्च बार में इंडिया डालें और बगल वाले बॉक्स में उस कंपनी को सेलेक्ट करें जिसका नेटवर्क कवरेज चेक करना है।
- 10%, 20% या 30% कब चार्ज करना चाहिए फोन की बैटरी?
- Meta AI: ब्राजील में मेटा ने सस्पेंड किया अपना एआई टूल, यह है बड़ी वजह
- सावधान: इस मैलवेयर के जरिए WhatsApp यूजर्स को निशाना बना रहे वियतनाम के हैकर्स, एक गलती पड़ेगी महंगी
- Samsung Galaxy M35 5G: भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग का बजट फोन, जानें कीमत और फीचर्स