काॅल ड्राॅप प्राब्लम: मोबाइल में फुल नेटवर्क होने के बाद भी क्यों कट जाता है फोन? जानें असली वजह और सॉल्यूशन

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 02 Sep 2026 07:41 AM IST
सार

अक्सर फोन में पूरे नेटवर्क फुल दिखने के बावजूद अचानक कॉल ड्रॉप हो जाती है। जिससे यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि फुल सिग्नल का मतलब बेहतरीन कॉलिंग क्वालिटी है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि सिग्नल बार सिर्फ नेटवर्क की पावर दिखते हैं, कॉलिंग की तकनीक क्वालिटी नहीं है। क्या आप जानते हैं कि नेटवर्क कंजेशन से लेकर 5G या 4G स्विचिंग और सिम सेटिंग्स तक इसके पीछे कई छिपे हुए कारण हो सकते हैं? जानिए कॉल ड्रॉप के पीछे की असली तकनीकी वजहें और इसे तुरंत ठीक करने के बेहद आसान टिप्स।

विज्ञापन
Full Network But Call Drops? Know Why Calls Disconnect, How Fix
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ai

    विस्तार

    कई बार फोन में नेटवर्क के पूरे बार दिखाई देते हैं, लेकिन इसके बावजूद कॉल अचानक कट जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग समझते हैं कि अगर सिग्नल फुल हैं, तो कॉलिंग भी बेहतर होनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता है, फोन में दिखने वाले नेटवर्क बार मुख्य रूप से फोन तक पहुंच रहे सिग्नल की पावर बताते हैं, जबकि कॉल की क्वालिटी कई दूसरी तकनीकी चीजों पर निर्भर करती है।

    फुल नेटवर्क के बावजूद क्यों कटती है कॉल?

    नेटवर्क कंजेशन हो सकता है बड़ी वजह

    • कॉल ड्रॉप की सबसे बड़ी वजहों में से एक नेटवर्क कंजेशन भी हो सकती है। अगर किसी इलाके में एक ही समय पर बहुत ज्यादा लोग मोबाइल नेटवर्क या कॉलिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो टावर पर दबाव बढ़ सकता है।
    • ऐसी स्थिति में फोन पर सिग्नल फुल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन नेटवर्क पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कॉल अचानक डिस्कनेक्ट हो सकती है।

    एक टावर से दूसरे टावर पर स्विच होने से भी समस्या

    • फोन जब चलते-फिरते इस्तेमाल किया जाता है तो वह लगातार अलग-अलग मोबाइल टावर या नेटवर्क बैंड से कनेक्ट हो सकता है।
    • खासकर सफर के दौरान फोन को एक टावर से दूसरे टावर पर हैंडओवर करना पड़ता है। अगर यह प्रक्रिया सही तरीके से पूरी नहीं होती है, तो चल रही कॉल ड्रॉप हो सकती है।
    • यही वजह है कि यात्रा करते समय या तेज गति से चलते हुए कॉल कटने की समस्या ज्यादा देखने को मिल सकती है।
    • आज के स्मार्टफोन में 5G, 4G और दूसरे नेटवर्क के बीच स्विचिंग होती रहती है। अगर फोन लगातार नेटवर्क बदल रहा है या 5G से 4G पर स्विच करते समय कनेक्शन में समस्या आती है, तो इसका असर कॉल पर पड़ सकता है।
    • इसके अलावा VoLTE और वाई-फाई कॉलिंग जैसी सुविधाओं में भी कभी-कभी कॉल ड्रॉप की समस्या देखने को मिल सकती है। वाई-फाई कॉलिंग के दौरान इंटरनेट कनेक्शन अचानक कमजोर होने पर कॉल प्रभावित हो सकती है।

    पुराना सॉफ्टवेयर भी हो सकता है जिम्मेदार

    कभी-कभी समस्या नेटवर्क में नहीं बल्कि फोन की तरफ भी हो सकती है। पुराना सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सेटिंग्स में गड़बड़ी या सिम कार्ड की समस्या कॉल ड्रॉप का कारण बन सकती है। इसलिए अगर नेटवर्क ठीक होने के बावजूद बार-बार कॉल कट रही है, तो फोन की सेटिंग्स और सॉफ्टवेयर को भी जांचना जरूरी है।

    विज्ञापन

    कॉल ड्रॉप की समस्या कैसे करें ठीक?

    1. फोन को रीस्टार्ट करें: सबसे पहले फोन को रीस्टार्ट करें। इससे फोन का नेटवर्क कनेक्शन दोबारा स्थापित हो जाता है और कई छोटी नेटवर्क समस्याएं ठीक हो सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. एयरप्लेन मोड ऑन-ऑफ करें:

    फोन में एयरप्लेन मोड कुछ सेकंड के लिए ऑन करें और फिर इसे ऑफ कर दें। इससे मोबाइल नेटवर्क दोबारा कनेक्ट हो सकता है।

    3. सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें:

    फोन में उपलब्ध सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर चेक करें। इसके अलावा अगर आपके फोन में करियर सेटिंग्स अपडेट का विकल्प उपलब्ध है, तो उसे भी जांचें।

    4. नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें:

    अगर समस्या लगातार बनी हुई है तो नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करने का विकल्प आजमा सकते हैं। इससे नेटवर्क से जुड़ी गलत या खराब सेटिंग्स दोबारा डिफॉल्ट स्थिति में आ सकती हैं। हालांकि, नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करने से सेव किए गए वाई-फाई नेटवर्क और कुछ अन्य नेटवर्क संबंधी सेटिंग्स हट सकती हैं।

    एक ही जगह पर बार-बार कॉल-ड्रॉप हो तो?

    • अगर फोन में नेटवर्क फुल है और इसके बावजूद एक ही जगह पर बार-बार कॉल कट रही है, तो समस्या मोबाइल ऑपरेटर के नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है।
    • ऐसी स्थिति में फोन को बार-बार बदलने या केवल नेटवर्क बार देखकर निष्कर्ष निकालने के बजाय अपने मोबाइल ऑपरेटर से नेटवर्क कवरेज या स्थानीय नेटवर्क समस्या के बारे में जानकारी लेना बेहतर रहेगा।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें