वैज्ञानिकों ने बनाया खास ड्रोन, हर साल लगाएगा 1 अरब पौधे

अभी तक इंसान ही पौधा लगाते थे लगाते थे, लेकिन जल्द ही ड्रोन पौधे लगाएंगे। यूके की बायोकार्बन इंजीनियरिंग नाम की कंपनी ने एक ऐसा ड्रोन बनाया है जो पौधे के लिए सही जमीन की जांच करने के साथ-साथ वहां पौधे भी लगा सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह ड्रोन एक साल में 1 अरब पौधे लगा सकता है।
यह ड्रोन पहाड़ों पर भी पौधे लगाने में सक्षम है। यह ड्रोन पहले से सेट एक एल्गोरिथ्म के आधार पर काम करेगा। यह ड्रोन उपजाऊ जमीन की पहचान करके उसमें अंकुरित बीच को बोने मेंस सक्षम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ड्रोन एक बार में 150 बीज के जार को ले जा सकता है और उन्हें जमीन में बो सकता है।
इस ड्रोन की मदद से ऊंची पहाड़ियों पर भी खेती हो सकेगी, जहां इंसान का पहुंचना संभव नहीं है। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्येक साल 15 बिलियन पेड़ों को काटा जाता है। ऐसे में पर्यावरण को फिर से हरा-भरा करने में यह ड्रोन काफी मददगार साबित हो सकता है।