सिंगापुर में बन कर तैयार हुआ पानी पर तैरने वाला दुनिया का पहला Apple Store, देखने वाले हो रहे हैरान

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Tue, 25 Aug 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
The world's first Apple Store to float on water, built in Singapore.
Apple Store - फोटो : Amar Ujala

    दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस महामारी के कारण Apple (एप्पल) का रिटेल (खुदरा) नेटवर्क भले ही प्रभावित हुआ हो, लेकिन कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या को बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यही कारण है कि iPhone बनाने वाली कंपनी का सिंगापुर में सबसे नया रिटेल लोकेशन इस समय दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। यह रिटेल स्टोर सिंगापुर में शहर-राज्य के तट पर स्थित है। इसे आधिकारिक तौर पर Apple मरीना बे सैंड्स के रूप में जाना जाता है। यह दुनिया में Apple का एक मात्र रिटेल शॉप है, जो पानी पर तैरता है।

    एप्पल का यह रिटेल स्टोर एक लग्जरी होटल और रिजॉर्ट का हिस्सा है। यह एप्पल का सिंगापुर में तीसरा रिटेल स्टोर है। इससे पहले सिंगापुर में पहली बार साल 2017 में ऑर्चर्ड रोड पर कंपनी का रिटेल स्टोर खोला गया था। वहीं, सिंगापुर में ही ट्रांसपोर्टेशन हब, जिसमें दुनिया का सबसे लंबा इनडोर झरना भी है, वहां कंपनी का एक और विश्व प्रसिद्ध रिटेल सेक्टर मौजूद है।

    विज्ञापन

    दिन के दौरान, नया मरीना बे सैंड्स स्टोर एक अंतरिक्ष यान की तरह दिखता है, जो इसे लोगों के बीच और भी लोकप्रिय बनाता है। वहीं, रात के समय, जब सिंगापुर लाइट्स की रोशनी में नहा लेता है, तो यह रिटेल स्टोर देखने में और भी शानदार लगता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह एप्पल का 512वां रिटेल स्टोर है। हालांकि, इसका इंटीरियर कैसा है इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस स्टोर को जल्द ही खोलने वाली है। MacRumors.com के ट्विटर अकाउंट पर इस स्टोर का एक टीजर वीडियो जारी किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्टोर में भी कोरोना वायरस को देखते हुए दूसरे सभी स्टोर के जैसे सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। ऐसे में अब यही देखना है कि कंपनी अपने इस रिटेल स्टोर का उद्घाटन कब करती है, जो लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें