भारत समेत पूरी दुनिया में दो घंटे ठप रहने के बाद फिर से शुरू हुआ YouTube

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Nov 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
YouTube resumed After two hours of Worldwide Outage
यूट्यूब

    दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube पूरी दुनिया में करीब दो घंटे तक ठप रहने के बाद अब फिर से शुरू हो गई है। YouTube ने ट्वीट करके बताया है कि 12 नवंबर की सुबह 5.30 बजे उसे साइट के ठप होने की जानकारी मिली, हालांकि यूट्यूब ने इस समस्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    यूट्यूब ने अपने एक ट्वीट में कहा कि यदि आपको भी वीडियो देखने में दिक्कत हो रही है तो आप इस समस्या से जूझने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं। दुनिया के लाखों लोगों को वीडियो देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी टीम इस समस्या को दूर करने का प्रयास कर रही है।

    विज्ञापन

    सुबह 5.30 बजे से दुनिया के कई हिस्सों में YouTube को ओपन करने में यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक YouTube के साथ YouTube TV और Google TV भी ठप रहे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    DownDetector.com के मुताबिक YouTube के ठप होने की शिकायत 2,86,000 से अधिक लोगों ने की है। भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों के यूजर्स ने वीडियो प्ले ना होने की शिकायत की है। ये दिक्कतें एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्कटॉप तीनों डिवाइस पर आ रही थीं, हालांकि अब YouTube की सेवा शुरू हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें