जुलाई के बाद बंद हो सकता है आपका व्हाट्सऐप

amarujala.com- presented by: अनंत पालीवाल
Sun, 05 Mar 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
Your WhatsApp could stop working by july

    व्हाट्सऐप का फेसबुक द्वारा अधिग्रहण के बाद इस प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप में कई बदलाव किये गए हैं। हाल ही में कंपनी ने ऐप के स्टेट्स फीचर को नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। यह ऐप युवाओं के बीच काफी चर्चित है। आज के समय में व्हाट्सऐप केवल मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है। यह लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। ऐसे में क्या हो अगर किसी दिन यह ऐप आपके फोन पर काम करना बंद कर दे।

    कंपनी ने आधिकारिक रूप से पिछले साल ही उन मोबाइलों की जानकारी दे दी थी जिन पर दिसंबर 2016 के बाद व्हाट्सऐप कार्य नहीं करेगा। हालांकि बाद में कंपनी ने इस समय सीमा को आगे बढ़ा दिया, लेकिन कंपनी अब ऐप में कुछ और नए बदलाव करना चाहती है जिसके तहत अब कई ऑपरेटिंग सिस्टम में यह ऐप नहीं चलेगा।

    विज्ञापन

    कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग से मिली जानकारी के अनुसार व्हाट्सऐप अब सिंबियन, बीबीओएस, विंडोज, एंड्रॉयड और आईओएस के कुछ वर्जनों पर उपलब्ध नहीं होगा। बलैकबेरी, ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40, सिंबियन, एस60, एंड्रॉयड 2.1 और 2.2, विंडोज 7.1 और आईफोन 3जीएस इन सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर जुलाई 2017 के बाद व्हाट्सऐप नहीं चल सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें