आज सिर्फ 1 रुपये में खरीदें शाओमी रेडमी नोट 4, जानें कैसे

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Apr 2017 05:23 PM IST
Xiaomi Redmi Note 4 buy at Rs 1 in Mi Fan Festival today
एमआई फैन फेस्टिवल

    जी हां, 9,999 रुपये का शाओमी रेडमी नोट 4 आज सिर्फ 1 रुपये में आपका हो सकता है। आपको बस Mi ऐप डाउनलोड करना होगा और उसमें रजिस्टर करना होगा। 1 रुपये वाली सेल सुबह 10 बजे और दोहपर 2 बजे होगी। 1 रुपये में नोट 4 के साथ-साथ आप एमआई बैंड 2 और 10,000 एमएएच वाले पावरबैंक को भी सिर्फ एक रुपये में खरीद सकते हैं।

    बता दें कि चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आज यानी 6 अप्रैल को 'मी फैन फेस्टिवल' आयोजित किया है जिसमें 1 रुपये में रेडमी नोट 4 के साथ-साथ कई डिवाइस पर बंपर डिसकाउंट मिल रहा है। एमआई ऐप के जरिए गेम खेलकर कूपन भी जीते जा सकते हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दी है।

    इसके अलावा 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक जीते गए 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के डिस्काउंट कूपन भी कंपनी से भी खरीदारी होगी जिस पर ग्राहकों को डिसकाउंट मिलेगा। वहीं यदि आप एसबीआई डेबिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं और 5,000 रुपये की खरीदारी करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

    एमआई फैन फेस्टिवल में एमआई एयर प्यूरिफायर 2 पर 500 रुपये, एमआई वीआर प्ले 100 रुपये की छूट, 20,000 एमएएच पावर बैंक पर 200 रुपये की छूट और एमआई इन-ईयर हेडफोन प्रो पर 200 रुपये की छूट मिल रही है। एमआई फैन फेस्टिवल की अधिक जानकारी आप एमआई ऐप और mi.com से प्राप्त कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें