Xiaomi Redmi 4A से कितना अलग है Redmi 5A, जानें पूरी डिटेल

शाओमी ने सोमवार को चीन में अपने नए फोन रेडमी 5ए को लॉन्च किया है। वहीं बाजार में कंपनी का पुराना फोन रेडमी 4ए है। रेडमी 5ए में भी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट नहीं दिया गया है तो ऐसे में सवाल यह है कि आखिर कंपनी ने रेडमी 5ए को क्यों लॉन्च किया है और यह फोन रेडमी 4ए से कितना अलग है?
Xiaomi Redmi 5A Vs Redmi 4A: बॉडी, प्रोसेसर, डिस्प्ले, रैम और स्टोरेज

सबसे पहले दोनों फोन के समान फीचर की बात करें तो रेडमी 4ए की तरह ही रेडमी 5ए में प्लास्टिक की बॉडी दी गई है। दोनों फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। दोनों में सिम कार्ड स्लॉट एक समान है। दोनों फोन में 5 इंच की HD IPS डिस्प्ले है। दोनों फोन में 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 308 GPU, 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Xiaomi Redmi 5A Vs Redmi 4A: कनेक्टिविटी और कैमरा और कीमत

दोनों फोन में 4G LTE, VoLTE और USB सपोर्ट है। इसके अलावा दोनों फोन में IR-blaster (एमआई रिमोट) है जिसकी मदद से आप टीवी, होम थियेटर, एसी आदि कंट्रोल कर सकते हैं। फोन के कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला LED फ्लैश लाइट के साथ रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है, जबकि रेडमी 5ए की कीमत CNY 599 यानी करीब 6,000 रुपये होगी।
Xiaomi Redmi 5A Vs Redmi 4A: सॉफ्टवेयर और बैटरी परफॉरमेंस

दोनों फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 4A जहां एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 बेस्ड MIUI 8 पर काम करता है, वहीं Redmi 5A एंड्रॉयड नूगट 7.0 बेस्ड MIUI 9 पर काम करता है। इसके अलावा Redmi 4A में जहां 3120mAh की बैटरी है, वहीं Redmi 5A में इससे छोटी 3000mAh की बैटरी दी गई है, हालांकि कंपनी ने रेडमी 5ए की बैटरी बैकअप को लेकर 8 दिन का दावा किया है।