Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया ऑर्गेनिक टी-शर्ट, साथ में बोने के लिए 'बीज' भी मिलेगा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 05 Nov 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Organic Solid T-Shirt Launched in India for Rs 499
Mi Organic Solid T-Shirt - फोटो : mi.com

    चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने भारत में ऑर्गेनिक टी-शर्ट लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि उसका इकोफ्रेंडली टी-शर्ट प्राकृतिक रूप से उगाए गए 100 फीसदी कपास से बना है। कंपनी का दावा है कि उसका टी-शर्ट काफी नरम और टिकाऊ है। Mi ऑर्गेनिक टी-शर्ट के साथ आस्तीन भी मिल रहा है।

    इसके अलावा यह टी-शर्ट एक टैग के साथ मिलेगा जिसमें बीज होगा। उस बीज को उगाया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि टैग के साथ मिलने वाला बीज किस प्रजाति का है। यह टी-शर्ट एक कोरा बैग के साथ मिलेगा जिसे फिर से पुनर्नवीनीकरण (रिसाइकल) किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    एमआई का ऑर्गेनिक टी-शर्ट स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्सट्रा लार्ज चार साइज में मिलेगी। इसे हाथ और मशीन दोनों तरीकों से धोया जा सकेगा। फिलहाल यह टी-शर्ट ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में उपलब्ध है। एमआई की वेबसाइट पर इसकी बिक्री हो रही है। इसकी कीमत 499 रुपये है। इसके साथ मिलने वाले कोरा बैग के लिए आपको पैसे नहीं देने होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें