13,999 रु. वाले Mi A1 में भी है iPhone X जैसा फेस अनलॉक फीचर, ऐसे करें यूज

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Tue, 02 Jan 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A1 have face unlock feature like iPhone X, Know how to use
Xiaomi Mi A1 Face Unlock

    शाओमी ने पिछले साल भारत में एमआई ए1 को गूगल के एंड्रॉयड वन ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ उतारा था। कंपनी एमआई ए1 के फोटो की तुलना आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की फोटो से कर रही है और इस फोन से वाकई बहुत ही अच्छी फोटो आती है लेकिन इस फोन में iPhone X जैसे फेस अनलॉक फीचर भी है। तो आइए जानते हैं इसे एक्टिवेट करने का तरीका।

    Xiaomi Mi A1 के फेशियल रिकॉग्निशन को ऐसे करें एक्टिवेट

    Xiaomi MI A1
    Xiaomi MI A1

    अगर आप एक शाओमी एमआई ए1 यूजर हैं और अपने फोन में फेश रिकॉग्निशन फीचर यूज करना चाहते हैं तो अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और फिर सिक्योरिटी में जाएं। अब Smart Lock पर क्लिक करें। अब आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे उनमें से Trusted Face पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब आप अपना फेस ऐड कर सकते हैं। फेस ऐड करने के बाद आपको Improve face matching और Remove trusted face विक्लप मिलेंगे। इनमें से आप इंप्रूव फेस मैचिंग को पर क्लिक अपना अलग-अलग फेस भी ऐड कर सकते हैं। जैसे- दाढ़ी वाला चेहरा, बिना मुंछों वाला चेहरा आदि।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें