भारतीय मोबाइल यूजर्स का पसंदीदा फोन बना Xiaomi, सैमसंग-ऐप्पल को छोड़ा पीछे

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Apr 2017 11:38 AM IST
xiaomi beats samsung apple as most preferred upgrade brand in india
शाओमी मोबाइल - फोटो : hoanghamobile

    चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में सैमसंग और ऐप्पल को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक ब्रांड हो गया है। इसका दावा रिसर्च फर्म स्ट्रैटेजी एनालिटिक्स की नई रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 के चौथी तिमाही में शाओमी पहली बार सैमसंग और ऐप्पल को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एंड्रॉयड मोबाइल अपग्रेड करने के लिए भारतीय मोबाइल यूजर्स का पहली पसंद शाओमी है। 2,000 खरीदारों पर किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे में शामिल लोगों में से करीब 26 प्रतिशत लोग ऐसे निकले जो अपने शाओमी को अपना अगला स्मार्टफोन बनाना पसंद करते हैं। शाओमी के बाद सैमसंग और ऐप्पल को 12 फीसदी, मोटोरोला को 7 फीसदी, लेनोवो और वनप्लस को 6 फीसदी और माइक्रोमैक्स को 2 फीसदी लोग पसंद करते हैं।

    स्ट्रैटेजी एनालिटिक्स की इस रिपोर्ट के बाद शाओमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में शीर्ष 200 बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन मॉडलों के कंपनी की टॉप 20 लिस्ट में शाओमी के चार मॉडल हैं। बता दें कि अभी हाल ही में शाओमी ने दावा किया था कि रेडमी 4ए के 25 लाख यूनिट्स सिर्फ 4 मिनट में बिके हैं।

    और पढ़ें...