सिर्फ 17 मिनट में स्मार्टफोन हो जायेगा फुल चार्ज, Xiaomi ला रही है दुनिया का सबसे फास्ट चार्जर

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Sat, 20 Apr 2019 12:08 PM IST
Xiaomi 100W Super Charge Turbo could soon become a reality
Xiaomi 100W

    OnePlus के स्मार्टफोन अपने फास्ट चार्जिंग के लिए जाने-जाते हैं, लेकिन अब जल्दी ही Xiaomi ला रही है दुनिया का सबसे फास्ट चार्जर। बता दें कि Xiaomi अपनी 100W सुपर चार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। वही Xiaomi के प्रेसिडेंट लिनबिन ने इस बात की भी घोषणा की है कि बड़े स्तर पर इसका प्रोडक्शन शुरू किया जा चुका है।

    Xiaomi की 100W सुपर चार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से 4000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन सिर्फ 17 मिनट में चार्ज होगा। इस टेक्नोलॉजी का मुकबला Oppo की 50W की सुपर VOOC फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी से होगा। VOOC चार्जिंग 3700mAh की बैटरी को 17 मिनट में सिर्फ 65 प्रतिशत ही चार्ज करता है।

    रेडमी के जनरल मैनेजर लू वेइबिंग ने बताया कि कंपनी 100W सुपर चार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को रेडमी स्मार्टफोन में इस्तेमाल करेगी। कंपनी क्वालकॉम हाई एंड स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर फिलहाल काम कर रही है।

    सेल्फी लवर्स के लिए Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Redmi Y3 को भारत में 24 अप्रैल को लांच किया जायेगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। परफॉरमेंस के लिए Redmi Y3 में स्नैपड्रैगन 7-सीरीज चिपसेट मिल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें