WWDC 2017 शुरू, एप्पल के ये प्रोडक्ट हो सकते हैं लॉन्च

एप्पल वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस आज से सैन जोस में शुरू हो गया है। इस कॉन्फ्रेंस में दुनिया की नजर एप्पल के कई सारे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर टिकी हैं। अभी तक मिली कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कॉन्फ्रेंस में एप्पल iOS, macOS, tvOS और watchOS को नए अवतार को पेश कर सकता है। इसके अलावा मैकबुक और आईपैड की नई सीरीज के साथ सीरी बेस्ड स्पीकर भी लॉन्च हो सकते हैं। एप्पल के सिरी वाले स्पीकर की सीधी टक्कर गूगल होम और अमेजॉन एलेक्सा से होगी।
वहीं कुछ रिपोर्टस की मानें तो एप्पल अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के डार्क मोड फीचर पेश कर सकता है। इसके अलावा एप्पल वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 में सैमसंग पे, एलजी पे की टक्कर में एप्पल पे लॉन्च कर सकता है। साथ ही मैकबुक एयर के अपडेटड वर्जन के लॉन्च होने की भी चर्चा है।
इसके अलावाआईओएस 11 में यूजर इंटरफेस अपडेट मिल सकता है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में डार्क मोड जैसे यूजर इंटरफेस दिए जा सकते हैं। डार्क मोड फीचर से फोन की बैटरी काफी हद तक बचेगी। एप्पल के इस वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस में सफारी और मेल जैसे ऐप के अपडेटेड वर्जन रिलीज हो सकते हैं। इसके अलावा आईपैड में मल्टिटास्किंग के लिए कई सारे फीचर्स दिए जा सकते हैं।