महिला ने ऐसी जगह रखी कार की चाबी कि दुनिया रह गई हैरान, देखें वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 13 Aug 2019 05:58 PM IST
woman implanted her Tesla key into her arm called bio hacking
AMI DD - फोटो : theceomagazine

    हैकिंग के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी बायो हैकिंग के बारे में सुना है? हाल ही में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बायो हैकिंग करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। महिला ने अपने हाथ में एक चिप इंस्टॉल कर लिया था। दरअसमल महिला ने अपने हाथ को ही टेस्ला कार की चाबी बना दिया।

    टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक महिला इंजीनियर का नाम एमी डीडी (Amie DD) जो गेम डेवलपर और प्रोग्रामर हैं। एमी डीडी ने बायो हैकिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिला ने टेस्ला की मॉडल 3 कार की वॉलेट कार्ड से RFID चिप निकालकर अपने हाथ में इंस्टॉल कर लिया है। इसके लिए इंजीनियर ने प्रोफेशनल बॉडी मोडिफिकेशंस की मदद ली है।

    ये भी पढ़ेंः अमेजन पर बिक रही इस छोटी-सी डिवाइस से मिनटों में चोरी हो जाएगी कार, ये हैं बचने के तरीके

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब एमी डीडी ने बायो हैकिंग की है। इससे पहले भी एमी ने अपने दूसरे हाथ में घर का दरवाजा खोलने के लिए एक्सेस क्ट्रोल का चिप लगावाया है। इसकी जानकारी एमी ने खुद अपने ब्लॉग में दी है। इस चिप के जरिए एमी अपने घर का दरवाजा खोलती हैं।

    ये भी पढ़ेः इंटरनेट कनेक्टेड कारें होंगी हैकर्स का अगला निशाना, मचा सकते हैं 9/11 जैसी तबाही!

    एमी ने बताया कि हाथ में कार की चाबी का चिप इंस्टॉल कराने के पीछे का मकसद हाथ से कार को स्टार्ट करने का था। एमी ने यह भी बताया कि वह टेस्ला की बग बाउंटी प्रोग्राम में शामिल हैं। ऐसे में टेस्ला एमी को एक मोटी रकम भी देगी, हालांकि रकम का खुलासा नहीं हुआ है। हाथ में चिप को इंस्टॉल करने के बाद एमी आराम से अपनी टेस्ला कार को स्टार्ट करती हैं। अब उन्हें चाबी ढोने की जरूरत नहीं पड़ती।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें