Google Maps: बार-बार रास्ता क्यों भटक रहा है गूगल मैप्स, क्या है जो फिक्स नहीं हो रहा, आपको क्या करना चाहिए?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Jan 2025 11:38 AM IST
सार

Google Maps: बरेली वाले मामले की बात करें तो उस पुल का एक हिस्सा एक साल पहले ही गिर गया था, बावजूद गूगल की मैपिंग में यह अपडेट नहीं हुआ। देर-सबेर गूगल को यह बताना होगा कि आखिर उसका मैप बार-बार अपना रास्ता कैसे भटक रहा है।

विज्ञापन
Why is Google Maps losing its way again and again what is it that is not getting fixed what should you do
Google Maps losing its way - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    गूगल मैप्स के आने के बाद लोगों ने राहगीरों और पान दुकान वालों से रास्ता पूछना बंद कर दिया लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिर से ये चीजें शुरू होंगी। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गूगल मैप्स पर भरोसा करना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आम आदमी को कौन पूछे, पुलिस अधिकारी भी गूगल मैप्स से धोखा खा जा रहे हैं और यहां तक कि पिटाई की नौबत आ जा रही है।

    ये भी पढ़ें: गूगल मैप्स कैसे काम करता है और इसे रास्तों का डेटा कहां से मिलता है?

    विज्ञापन

    हाल ही में असम पुलिस को गूगल मैप्स ने गलत रास्ता बता दिया जिसके बाद वे जोरबाग की जगह नागालैंड पहुंच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चोर समझकर उनकी पिटाई कर दी। इससे पहले भी गूगल मैप्स की वजह से कई घटनाएं हुई हैं जिनमें लोगों की जान भी गई है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि गूगल मैप्स ऐसी गलती लगातार क्यों कर रहा है और यदि आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको किन-किन चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है?

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दरअसल असम पुलिस के 16 पुलिस कर्मियों को सात दिसंबर की रात को जोरहाट जिले से एक चाय बागान पर छापा मारना था जहां पहुंचने के लिए पुलिस दल ने गूगल मैप्स की मदद ली लेकिन गूगल मैप्स ने पुलिस दल को जोरहाट की बजाय नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंचा दिया। वहां स्थानीय लोगों ने चोर समझकर पुलिसवालों की पिटाई कर दी, क्योंकि तीन को छोड़ सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़े में थे। सबके हाथ में हथियार देखकर लोग इन्हें अपराधी समझ बैठे।

    23 नवंबर 2024 का दिन तो आपको याद ही होगा जब गुरुग्राम से यूपी के बरेली शादी में जा रहे तीन युवकों की जान गूगल मैप्स के कारण गई थी, क्योंकि गूगल मैप्स इन तीन युवकों की गाड़ी को उस ब्रिज पर ले गया जो निर्माणाधीन था और आगे से पुल बंद भी नहीं था जिसके कारण युवकों की कार रामगंगा नदी में गिर गई और तीनों की मौत हो गई।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें