जब 1,000 फीट की ऊंचाई से गिराया गया iPhone X, देखें क्या हुआ

एप्पल के सबसे महंगे आईफोन X की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लोग इस फोन की अलग-अलग तरीके से टेस्टिंग कर रहे हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें दावा किया गया था कि एक आईफोन X दो सप्ताह पानी में रहने के बाद भी ठीक-ठाक काम कर रहा है, वहीं अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि आईफोन X को 1,000 फीट की ऊंचाई से नीचे गिराया जा रहा है।
इस वीडियो को यूट्यूब पर TechRax नाम एक चैनल पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आईफोन X को कैलिफोर्नियां के सबसे ऊंचे ब्रिज से गिराया गया है। जमीन तक आने में आईफोन X ने 12 बार पलटी मारी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी आईफोन X सलामत है और काम कर रहा है। हालांकि रियर पैनल और स्क्रीन में कुछ खरोंचेंं आईं हैं लेकिन फोन काम कर रहा है।
मजबूती के अलावा आईफोन x अपने खास फीचर फेसआईडी के लिए भी चर्चा में है। आईफोन X की फेस आईडी TrueDepth कैमरा सेटअप पर काम करता है जो कि आपके चेहरे को 30,000 से ज्यादा इन्फ्रारेड डॉट्स में डिवाइड कर देता और फिर 3D में आपके चेहरे को स्कैन करता है।
इसे लेकर एप्पल का कहना है कि यह आईफोन X का फेशियर रिकॉग्निशन इतना फास्ट है कि 1-2 सेकेंड में आपका फोन अनलॉक हो सकता है। साथ ही यह अंधेरे में भी काम करता है। एप्पल का कहना है कि आपके दोस्त आपको पहचानने से इनकार कर सकते हैं लेकिन आईफोन X नहीं।