अब व्हाट्सएप पर चैटिंग होगी और मजेदार: इन यूजर्स को टेक्स्ट स्टिकर के मिलेंगे दस नए स्टाइल, क्या है नया अपडेट?
सार
- व्हाट्सएप टेक्स्ट स्टिकर फीचर में बदलाव।
- स्टिकर कीबोर्ड से मिलेगा नया विकल्प।
- अब मिलेंगे दस अलग-अलग डिजाइन।
- पहले सिर्फ पांच स्टाइल उपलब्ध थे।

विस्तार
व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटिंग के अनुभव को और ज्यादा मजेदार बनाने की तैयारी में है। कंपनी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर टेक्स्ट स्टीकर फीचर को बेहतर बना रही है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स के लिए अपनी पसंद के टेक्स्ट स्टिकर बनाना और भेजना बेहद आसान हो जाएगा। फिलहाल यह बदलाव एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.46.1 पर कुछ यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।
स्टिकर कीबोर्ड से ही बना सकेंगे टेक्स्ट स्टिकर
- व्हाट्सएप के नए बदलाव में सबसे खास बात टेक्स्ट स्टिकर बनाने के तरीके को आसान करना है। अब यूजर्स को स्टिकर कीबोर्ड में ही इसके लिए नया एंट्री पॉइंट मिलेगा। यानी स्टिकर चुनते समय ही टेक्स्ट स्टिकर बनाने का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- इससे यूजर्स को चैट के दौरान अपने लिखे हुए शब्दों को स्टिकर में बदलने का ज्यादा आसान तरीका मिलेगा। वे अपनी पसंद के टेक्स्ट को अलग-अलग डिजाइन में तैयार कर सकेंगे और बातचीत में इस्तेमाल कर सकेंगे।
पांच की जगह मिलेंगे दस अलग-अलग डिजाइन
- व्हाट्सएप टेक्स्ट स्टिकर के डिजाइन विकल्पों को भी बढ़ा रहा है। पहले इस फीचर में केवल पांच स्टाइल उपलब्ध थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 10 की जा रही है।
- नए डिजाइन में येलो लेबल, पिंक हार्ट, पोस्ट-इट नोट और हैंडराइटिंग स्टाइल जैसे विकल्प शामिल हैं। इससे यूजर्स अपनी बात या मैसेज के हिसाब से अलग-अलग तरह के स्टिकर चुन सकेंगे।
किन यूजर्स को मिलेगा अपडेट?
- व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी इसे एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.46.1 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है।
- बीटा यूजर्स को नए बदलाव की टेस्टिंग का मौका मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इस फीचर को सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी करने की तारीख की जानकारी नहीं दी है।