वाई-फाई का पासवर्ड भूल गए हैं तो ऐसे जानें

बीबीसी, दिल्ली
Mon, 07 Mar 2016 11:05 AM IST
ways to recall your wifi password
फोटो : thinstock

    घर के वाई-फाई का पासवर्ड अगर खो गया है तो उसको रीकवर करना बहुत मुश्किल नहीं है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट का इस्तेमाल करके आप इसको रीकवर कर सकते हैं।

    अगर आपका स्मार्टफोन रूटेड है तो इसको रीकवर करना निहायत ही आसान है।

    गूगल प्ले स्टोर से वाई-फाई रीकवरी नाम का ऐप डाउनलोड कर लीजिए और अपने स्मार्टफोन पर इनस्टॉल करके रखिए।

    इनस्टॉल करते समय इस ऐप को आपको सुपर यूजर एक्सेस की इजाजत देनी पड़ेगी।

    wifi
    wifi - फोटो : getty

    जब आप ये एक्सेस देंगे तो ये ऐप आपको हर उस वाई-फाई की लिस्ट दिखाएगा, जिससे आपका स्मार्टफोन कनेक्ट करता है। उसके साथ में उसका पासवर्ड भी लिखा होगा।

    अगर घर के डेस्कटॉप या लैपटॉप की मदद से आप अपने वाई-फाई पासवर्ड ढूंढना चाहते हैं तो वो भी बहुत आसान है।

    password
    password - फोटो : thinkstock

    अपने विंडोज कंप्यूटर के स्टार्ट पर क्लिक कीजिए, 'व्यू नेटवर्क कनेक्शंस' पर जाइए और उसे क्लिक कर दीजिए। अपने 'वाई-फाई' लिखे हुए आइकॉन पर राइट क्लिक कीजिए और जो पॉप-अप आता है उसपर 'स्टेटस' चुन लीजिए।

    उसके बाद 'वायरलेस प्रॉपर्टीज' पर जब आप क्लिक करेंगे तो 'सिक्योरिटी' का हिस्सा मिलेगा। 'शो करैक्टर' लिखा हुआ बॉक्स मिलेगा जिसको टिक कर दीजिए। उसके बाद आपको पासवर्ड दिखाई देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें