Vodafone ने अपडेट किया 129 रुपये वाला प्लान, अब मिल रहा ज्यादा डाटा

वोडाफोन इंडिया ने अपने एक पुराने 129 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपग्रेड किया है। वोडाफोन के इस प्लान में अब पहले के मुकाबले 500mb अधिक डाटा मिल रहा है। दरअसल वोडाफोन के इस प्लान में पहले कुल 1.5 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब अपडेट होने के बाद इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिल रहा है।
इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। कंपनी के इस प्लान का सीधा मुकाबला एयरटेल 129 रुपये प्लान से होगा जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी डाटा मिल रहा है। एयरटेल वाले प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है और इसमें रोज 100 मैसेज भी मिलते हैं।
वोडाफोन के 129 रुपये वाले प्लान का फायदा 2जी,3जी और 4जी सभी ग्राहकों को होगा। वोडाफोन का यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी 28 दिनों तक मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को वोडाफोन प्ले एप का एक्सेस मिलेगा जिसमें लाइव टीवी, मूवी और शो देखने की सुविधाएं मिलेंगी।
बता दें कि इससे पिछले महीने ही वोडाफोन ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। Vodafone के इस प्लान की कीमत 229 रुपये है और इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। ऐसे में आपको कुल 56 जीबी डाटा मिलेगा।
- 6 कैमरे वाले Galaxy Fold की भारत में मैन्युफैक्चरिंग रिपोर्ट पर सैमसंग ने दिया यह बयान
- कंफर्म! 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा Redmi 7A, मिलेगी 4000mAh की जंबो बैटरी
- अब और सस्ता हो गया सैमसंग का 'सबसे सस्ता' डुअल रियर कैमरे वाला यह फोन
- Asus 6Z के 128GB/ 256GB वेरियंट की पहली सेल आज, मिलेगा 48MP का सेल्फी कैमरा