Vodafone का सबसे खास ऑफर हुआ रोल आउट, यूजर्स को मिलेगा 130GB से ज्यादा एक्स्ट्रा डाटा

भारत के टेलीकॉम बाजार में प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान को लेकर प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। देश की बड़ी दूरसंचार कंपनियां सभी उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए आकर्षक डाटा पैक रोल आउट कर रही हैं, जिनमें यूजर्स को अधिक डाटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। वही दूसरी तरफ कंपनियों ने पुराने पैक्स को भी अपडेट किया हैं। इस कड़ी में वोडाफोन (Vodafone) ने पोस्टपेड प्लान के यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है, जिसके तहत उनको 150 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा।
कंपनी ने यूजर्स को लाभ पहुंचाने के लिए 399 रुपये वाला पोस्डपेड प्लान ऑफर किया है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 40 जीबी डाटा मिलेगा। नए ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को 150 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दिया जाएगा। यह डाटा बेनेफिट केवल 6 महीने के लिए उपलब्ध है। वोडाफोन का कहना है कि इससे यूजर्स को कुल 2,497 रुपये का लाभ होगा। इस अलावा ग्राहकों को कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है।
वोडाफोन जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती देने के लिए अपने यूजर्स को प्लान के साथ ऐड ऑन कनेक्शन दे रहा है। इस नई सेवा के तहत अगर उपभोक्ता 598 रुपये वाला पोस्डपेड प्लान चुनते हैं, तो उन्हें ऐड ऑन कनेक्शन दिया जाएगा।
इसके जरिए ग्राहकों को 80 जीबी समेत 200 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स कंपनी के एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बता दें कि वोडाफोन का नया ऑफर सिर्फ एंट्री लेवल वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। इसमें 399 रुपये वाले पोस्टपेड यूजर्स को 150 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा।
- IMC 2019: जियो ने पेश किया नेटिव वीडियो कॉलिंग बॉट, बदल जाएगी कस्टमर केयर की दुनिया
- IMC 2019: इंडिया मोबाइल कांग्रेस शुरू, 30 देशों के 500 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
- मुश्किल में फेसबुक, क्रिप्टोकरंसी लिब्रा प्रोजेक्ट को PayPal, मास्टरकार्ड ने कहा- बाय-बाय
- Amazon Great Indian Sale: आपको इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 60 फीसदी का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा