वोडाफोन ने पेश किया नया अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Apr 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
vodafone offer new international roaming pack
मोबाइल

    वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए नया अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक पेश किया है। इस पैक का नाम वोडाफोन आई-रोम फ्री रखा गया है। इस पैक के तहत दुनिया के 47 देशों में भारत की तरह ही ग्राहकों को ऑफर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस पैक के तहत ग्राहकों को हाई-स्पीड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

    ये भी पढ़ें- Airtel ने पेश किए दो नए प्लान, यूजर्स की बल्ले-बल्ले

    वोडाफोन आई-रोम फ्री प्लान के तहत दुबई, अमेरिका और सिंगापुर सहित कई देशों में इनकमिंग फ्री की सुविधा मिलेगा, लेकिन डाटा यूज के लिए 1 रुपये प्रति एमबी का शुल्क लगेगा। इसके अलावा आउटगोइंब कॉलिंग के लिए प्रति मिनट 1 रुपये देना होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो दे रहा है 810GB डाटा, लेना होगा यह प्लान

    वोडाफोन आई-रोम फ्री पैक में 4 अलग-अलग प्लान हैं। पहला 500 रुपये का प्लान है जिसकी वैधता 24 घंटे, 2,500 रुपये वाले पैक की वैधता 7 दिन, 3,500 रुपये वाले पैक की वैधता 100 दिन और 5,000 रुपये वाले पैक की वैधता 30 दिन की होगी। ये सभी प्लान 47 देशों में से किसी भी देश की यात्रा करने पर मिलेंगे। हालांकि अमेरिका, सिंगापुर और दुबई में फ्री इनकमिंग रहेगी, बाकी अन्य देशों के लिए यह फ्री इनकमिंग नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें