वोडाफोन ने जारी किया नया इंटरनेशनल रोमिंग पैक

जियो के साथ डाटा वार के बीच वोडाफोन ने नया अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक पेश किया है। नए पैक में 500 रुपये प्रतिदिन के दर पर वोडाफोन ग्राहकों को 45 देशों में फ्री इनकमिंग की सुविधा मिलेगी, वहीं सभी अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय आउटगोइंग कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट का शुल्क लगेगा।
कंपनी ने अपने एक बयान में बताया कि जिन देशों में वोडाफोन की सर्विस है वहां के यूजर्स को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए प्रति एमबी 1 रुपया देना होगा यानी 1 जीबी के लिए 1,024 रुपये देने होंगे। कंपनी के बयान के मुताबिक इस ‘आई-रोम-फ्री’ प्लान के तहत जापान, कोरिया, रोमानिया, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, आयरलैण्ड, स्पेन, यूनान, स्विट्जरलैण्ड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, हांग-कांग, थाइलैंड, मलेशिया, तुर्की, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, डेनमार्क, चेक गणराज्य, पुर्तगाल, अल्बानिया, हंगरी, लक्जमबर्ग, कनाडा, सउदी अरब, ओमान, कतर, कुवैत, श्रीलंका, न्यूजीलैण्ड, रूस, ताईवान, मॉरीशस और मोरक्का देशों में वोडाफोन के ग्राहकों को 4जी सर्विसेज मिलेंगी।