Vodafone ने पेश किया 351 रुपये का नया प्लान, जानें खासियत

Vodafone इंडिया ने अपने ग्राहकों को वापस बुलाने के लिए नया पहला यानि FRC पेश किया है। वोडाफोन के इस प्लान की कीमत 351 रुपये है और इसकी वैधता 56 दिनों की है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि यह प्लान एफआरसी है। ऐसे में मौजूदा ग्राहक इस प्लान का लाभ नहीं उठा सकते। बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने 176, 229, 496 और 555 रुपये का पहला रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है।
वोडाफोन के 351 रुपये वाले प्लान के फायदे
वोडाफोन के इस प्लान के फायदे की बात करें तो पहली बात यह कि अलग-अलग सर्किल में अलग-अलग फायदे मिलेंगे। वोडाफोन के इस प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ रोज 100 मैसेज मिलेंगे, हालांकि इस प्लान में पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा यानि प्रतिदिन या सप्ताह में कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है। इस प्लान में आपको डाटा नहीं मिलेगा।
वहीं वोडाफोन के 176 रुपये वाले पहले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान में 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा भी 28 दिनों की वैधता के साथ मिलता है।
गौरतलब है कि Vodafone ने कुछ दिन पहले ही अपने यूजर्स के लिए नया सस्ता प्री-पेड प्लान पेश किया है। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसके अलावा वोडाफोन के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान की कीमत 119 रुपये है।