Vodafone ने लांच किया सस्ता प्लान, रोज मिलेगा 1.6GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 29 Jan 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Launched Rs 209, Rs 479 Prepaid Recharge Plans with 1.6GB Daily Data
vodafone

    Vodafone ने साथ छोड़कर जाते हुए ग्राहकों को रोकने के लिए दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें 209 रुपये और 479 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन दोनों प्लान में ग्राहकों को रोज 1.6 जीबी डाटा मिलेगा और साथ ही 84 दिनों तक की वैधता मिलेगी। तो आइए वोडाफोन के इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    वोडाफोन के 209 रुपये वाले प्लान के फायदे

    सबसे पहले वोडाफोन के 209 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में रोज 1.6 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में आपको रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन

    ये भी देखेंः Samsung Galaxy M20 Unboxing: कैसा है 5000mAh की बैटरी वाला सैमसंग गैलेक्सी एम20

    वोडाफोन के 479 रुपये वाले प्लान के फायदे

    वोडाफोन के 479 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में भी रोज 1.6 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में पहले रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता था। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा आपको वोडाफोन ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। वोडाफोन के इस प्लान की टक्कर जियो के 448 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 84 दिनों की वैधता के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि वोडाफोन ने हाल ही में 1,499 रुपये का प्लान लांच किया है जिसकी वैधता 365 दिनों की है और इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 SMS के साथ वोडाफोन प्ले ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें