Covid 19: Vi ने भी दिया ग्राहकों को तोहफा, फ्री में मिल रहा 49 रुपये वाला प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 May 2021 10:08 AM IST
सार

79 रुपये वाले कॉम्बो रिचार्ज के साथ 64 रुपे का टॉकटाइम मिलता है लेकिन डबल डाटा ऑफर के तहत इसके साथ 128 रुपये का टॉकटाइम, 200 एमबी डाटा और 28 दिनों की वैधता मिल रही है।

विज्ञापन
Vodafone idea Makes Rs 49 Plan Free for Low Income Users also Offers Double Talktime With Rs 79 Plan
VI - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया Vi (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों के लिए COVID-19 रिलीफ ऑफर पेश किया है जिसका फायदा कंपनी के 6 करोड़ लो इनकम ग्राहकों को होगा। Vi ने अपने इन 6 करोड़ ग्राहकों के लिए 49 रुपये वाले रिचार्ज पैक को फ्री कर दिया है। Vi अपने ग्राहकों को 49 रुपये का पैक फ्री में देगी।

    Vi के 49 रुपये वाले पैक में 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इसके अलावा इसमें 300एमबी डाटा भी मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वोडाफोन आइडिया ने एयरटेल की तरह 79 रुपये वाले के साथ डबल बेनिफिट देने का भी एलान किया है।

    विज्ञापन

    Vi ने एयरटेल की तरह दो ऑफर पेश किए हैं जो उन ग्राहकों के लिए हैं जो लॉकडाउन में काम-धंधा बंद होने के कारण रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। Vi ने प्रेस रिलीज में कहा है कि 49 रुपये का फ्री रिचार्ज उसके 6 करोड़ ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इस ऑफर पर कंपनी 294 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    79 रुपये वाले कॉम्बो रिचार्ज के साथ 64 रुपे का टॉकटाइम मिलता है लेकिन डबल डाटा ऑफर के तहत इसके साथ 128 रुपये का टॉकटाइम, 200 एमबी डाटा और 28 दिनों की वैधता मिल रही है।

    इससे पहले एयरटेल ने भी दो ऑफर पेश किए हैं जिनमें 49 रुपये और 79 रुपये के प्लान शामिल हैं। एयरटेल के ग्राहकों को 49 रुपये का फ्री रिचार्ज मिल रहा है जिसका फायदा उसके 5.5 करोड़ ग्राहकों को होगा। वहीं 79 रुपये वाले प्लान के साथ डबल डाटा ऑफर मिल रहा है। एयरटेल के प्लान के बारे में आप पूरी जानकारी यहां क्लिक करके ले सकते हैं।

    बता दें कि सबसे पहले रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन यूजर्स को 300 मिनट फ्री कॉलिंग देने का एलान किया। जियो ने कहा है कि इसका फायदा उसके सभी जियो फोन यूजर्स को होगा। इस ऑफर के तहत जियोफोन ग्राहक अब 10 मिनट रोजाना अपने मोबाइल पर बात कर पाएंगे। 10 मिनट रोजाना के हिसाब से कंपनी प्रतिमाह 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें