Vivo T5 5G लॉन्च: 7,050mAh की टर्बो बैटरी व 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देश में हुआ पेश, जानें कितनी है कीमत

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 02 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

वीवो ने भारत में अपनी पॉपुलर T-सीरीज का नया मॉडल Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। 7,050mAh बैटरी, 144Hz कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और 50MP ओआईएस कैमरे के साथ आने वाला यह फोन कितना दमदार है? आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Vivo T5 5G Launched India: Features 7,050mAh Battery, 144Hz AMOLED Display
Vivo T5 5G भारत में लॉन्च - फोटो : vivo

    विस्तार

    वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी टी-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन विवो टी5 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो गेमिंग-फोकस्ड परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी का कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

    144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले

    डिस्प्ले के मामले में यह फोन काफी प्रीमियम अनुभव प्रदान कर सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट होने की वजह से इसमें स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूथ और बिना किसी रुकावट के मिलता है।

    विज्ञापन
    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च
    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च - फोटो : vivo

    मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर और टिकाऊ बिल्ड

    यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के ताकतवर डायमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट पर रन करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इसके अलावा, फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP68 और IP69 की फ्लैगशिप-लेवल वाटर एवं डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च
    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च - फोटो : vivo

    कैसा है नए वीवो टी5 5जी का कैमरा?

    • प्राइमरी कैमरा:इसमें 50MP का सोनी IMX882 सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन OIS के साथ दिया गया है।
    • अल्ट्रा-वाइड कैमरा:8MP का वाइड-एंगल लेंस मिला है।
    • फ्रंट कैमरा:सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।
    • वीडियो रिकॉर्डिंग:फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

    कैसी है इसकी बैटरी क्षमता?

    विवो T5 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 7,050mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वीवो ने इस मॉडल में 5 साल की बैटरी हेल्थ लाइफ का भी भरोसा जताया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के बावजूद बैटरी बैकअप बना रहेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें