Vi दे रहा गजब ऑफर, सिर्फ 17 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा का फायदा, ऐसे करना होगा एक्टिवेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Jun 2023 06:51 PM IST
सार

Vi ने दो प्लान पेश किए हैं, जो अनलिमिटेड डाटा के साथ आते हैं। दोनों डाटा वाउचर को एड-ऑन प्लान के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Vi Launches Vi Chhota Hero New Unlimited Night Data Packs plan starting rs 17
Vi New Recharge Plan - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    Vodafone-Idea यानी Vi ने एक साथ दो नए डाटा रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। इन डाटा प्लान को नाइट डाटा वाउचर के तौर पर पेश किया गया है। प्लान की शुरुआती कीमत 17 रुपये है, और अधिक वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 57 रुपये है। कंपनी ने दो प्लान पेश किए हैं, जो अनलिमिटेड डाटा के साथ आते हैं। दोनों डाटा वाउचर को एड-ऑन प्लान के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    कंपनी ने 17 रुपये और 57 रुपये कीमत के दो नए नाइट डाटा वाउचर "नाइट बिंज" पेश किए हैं। नाइट बिंज में Vi यूजर्स को बिना किसी लिमिट के आधी रात से सुबह 6:00 बजे तक पूरी रात बिंज करने की अनुमति मिलती है। यानी यूजर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    ये पैक प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं। 17 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को आधी रात से सुबह 6:00 बजे तक एक दिन के लिए अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी, जबकि, 57 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 7 दिनों के लिए अनलिमिटेड नाइट डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें