फेसबुक गूगल, अमेजन और एपल जैसे टेक कंपनियों के खिलाफ होगी जांच

पिछले दो सालों में टेक कंपनियों पर लगे जुर्माने पर नजर डालें, तो फेसबुक और गूगल दो कंपनियों के नाम सामने आते हैं जिनपर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। वहीं अब तमाम टेक कंपनियों की जांच होने वाली है। अमेरिकी न्याय विभाग ने जल्द ही टेक कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू करने की घोषणा की है।
जांच इस बात को लेकर होगी कि क्या सच में टेक कंपनियों ने गलत तरीके से अपने प्रतिद्वंदियों को दबाने की कोशिश की है। हालांकि विभाग ने कंपनियों के नाम की जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस जांच की जद में फेसबुक, गूगल, ट्विटर, एपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां आएंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक जांच इस बात को लेकर भी होगी कि टेक कंपनियां अमेरिकी अर्थव्यवस्था को किस तरह प्रभावित कर रही हैं। बता दें कि यूरोपियन यूनियन पहले से ही प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन को लेकर कई कंपनियों के खिलाफ जांच कर रहा है। यूनियन ने कुछ दिन पहले ही गूगल पर भारी जुर्माना भी लगाया था।
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट का मानना है कि कई टेक कंपनियों ने बहुत ही कम समय में बड़ा यूजर बेस बना लिया है। ऐसे में बाजार में इनका प्रभाव बढ़ रहा है। कई कंपनियों ने अपने प्रमुख बिजनेस के अलावा अन्य बिजनेस शुरू कर दिए हैं।
वहीं अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के टेक कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू करने की रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। घोषणा के बाद फेसबुक के शेयर में 1.25 फीसदी, अमेजन के शेयर में 1.38 फीसदी और गूगल अल्फाबेट के शेयर में 1.14 फीसदी तक की कमी देखी गई।
- भारत में इसी साल शुरू होगी व्हाट्सएप की UPI पेमेंट सेवा, ग्लोबल हेड ने दी जानकारी
- Vodafone ने अपडेट किया 365 दिनों वाला प्लान, अब रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा
- महिला पुलिसकर्मी ने थाने में डांस करके बनाया टिक टॉक वीडियो, वायरल होते ही हुई सस्पेंड
- PUBG खेलने से किया मना तो घर से भाग गए पांच बच्चे, दिल्ली में गेम खेलते पकड़े गए